क्या ओवर वैल्यू है शेयर मार्केट?
कई बार ये बातें सामने आती रहती हैं कि क्या शेयर मार्केट ओवर वैल्यू है? हालांकि कई जानकार शेयर मार्केट को अंडर वैल्यू भी बताते हैं। जानकारों का कहना है मार्केट में कई कंपनियों के ऐसे शेयर हैं जिनकी वैल्यू काफी बढ़ा-चढ़ाकर बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ समय पहले कई कंपनियों के शेयर अपनी अर्निंग पर शेयर (EPS) के मुकाबले 30 से 86 गुना कीमत पर कारोबार कर रहे थे।
बफे इंडिकेटर भी हुआ लाल
शेयर मार्केट की वैल्यू से जुड़ा हुआ बफे इंडिकेटर भी लाल हो गया है। यह वह इंडिकेटर होता है जो देश की जीडीपी के मुकाबले स्टॉक मार्केट की वैल्यूएशन के बारे में बताता है। हाल ही में आए कुछ डेटा के मुताबिक भारत का बफे इंडिकेटर शेयर मार्केट की वैल्यू के लाल निशान को भी पार गया है। यह वैल्यू 0.83 है, वहीं बफे इंडिकेटर 1.4 को पार कर गया है। यह बताता है कि भारतीय शेयर मार्केट ओवर वैल्यू है।
शेयरों से प्यार करना बंद करें
जानकारों ने चेताया है कि शेयर मार्केट में किसी भी समय बड़ी गिरावट आ सकती है। यही नहीं, हो सकता है कि यह गिरकर 10 महीने पुराने के आंकड़े पर आ जाए। ऐसे में निवेशकों को भारी नुकसान हो सकता है। इसलिए बेहतर है कि अपने शेयरों से प्यार न करें और संभव हो तो मुनाफा लेकर मार्केट से निकल जाएं। आज आपको जो शेयर मोटा मुनाफा दे रहा है, हो सकता है कि जब मार्केट गिरे तो वह नुकसान में आ जाए।