एलन मस्क के एक बयान से Apple हुई पस्त, शेयरों में भारी गिरावट, Nvidia निकल गई आगे

Updated on 11-06-2024 02:24 PM
नई दिल्ली: आईफोन (iPhone) और आईपैड (iPad) बनाने वाली अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी ऐपल (Apple) के शेयरों में सोमवार को भारी गिरावट देखने को मिली। दरअसल ऐपल ने ओपनएआई (OpenAI) के साथ पार्टनरशिप की घोषणा की है। लेकिन यह बात टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ एलन मस्क को चुभ गई है। मस्क चेतावनी दी है कि अगर ऐपल ने ओपनएआई के चैटजीपीटी को अपने ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ इंटिग्रेट किया तो उसके डेवाइसेज को उनकी कंपनियों में बैन कर दिया जाएगा। उन्होंने यहां तक कह दिया कि उनकी कंपनियों में आने-जाने वाले विजिटर्स को दरवाजे पर अपने ऐपल डेवाइस चेक कराने होंगे और उन्हें अंदर ले जाने की अनुमति नहीं होगी। उनका कहना है कि यह सिक्योरिटी का घोर उल्लंघन है जिसे कतई स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

दुनिया के तीसरे बड़े रईस मस्क के इस बयान से ऐपल के शेयरों में सोमवार को भारी गिरावट आई। कंपनी का शेयर 1.91% गिरावट के साथ बंद हुआ। इसके साथ ही कंपनी मार्केट कैप के मामले में एक बार फिर एनवीडिया से पिछड़ गई है। एआई चिप बनाने वाली कंपनी एनवीडिया का मार्केट कैप 2.995 ट्रिलियन डॉलर पहुंच गया है जबकि ऐपल 2.961 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ तीसरे नंबर पर खिसक गई है। माइक्रोसॉफ्ट 3.180 ट्रिलियन डॉलर के मार्केट कैप के साथ दुनिया का सबसे वैल्यूएबल कंपनी है। ओपनएआई में माइक्रोसॉफ्ट का निवेश है। मस्क खुद एक एआई कंपनी xAI चला रहे हैं। लेकिन उन्हें ऐपल और ओपनएआई की पार्टनरशिप कतई रास नहीं आ रही है।

क्या है Apple Intelligence

ऐपल ने Apple Intelligence लॉन्च किया है। इसमें एआई वाली सुविधाएं हैं जिन्हें iOS 18, iPadOS 18 और macOS Sequoia के साथ मिलाया गया है। ऐपल के सीईओ टिम कुक ने कहा कि यह ऐपल के इनोवेशन में एक नया अध्याय है। Apple Intelligence पूरी तरह हमारे यूजर्स के अनुभवों को बदलकर रख देगा। इसमें जेनरेटिव एआई और यूजर्स के पर्सनल संदर्भ के साथ मिलाया गया है। इसमें प्राइवेसी का पूरा ध्यान रखा गया है। लेकिन मस्क को लगता है कि इससे सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा हो सकता है। यही वजह है कि उन्होंने ऐपल के डेवाइसेज को अपनी कंपनियों में बैन करने की धमकी दी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
 13 March 2026
नई दिल्लीः बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने गुरुवार को निवेशकों की मृत्यु के बाद उनके शेयरों और निवेश को वारिसों के नाम ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को आसान बनाने का प्रस्ताव…
 13 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी संघर्ष बढ़ गया है। इसके चलते भारत और चीन समेत कई एशियाई देशों को होने वाली तेल और गैस की सप्लाई…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंस्ट्रीज अमेरिका में बनने वाली ऑयल रिफाइनरी में निवेश करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका दावा किया है। इसके लिउ उन्होंने रिलायंस को…
Advt.