आईफोन से एक टैप में ट्रांसफर होगा अमाउंट:कॉल रिकॉर्डिंग और कस्टमाइज होम स्क्रीन जैसे फीचर्स मिलेंगे, सैटेलाइट से SMS भेज सकेंगे

Updated on 11-06-2024 02:31 PM

अब आप अपने आईफोन से दूसरे फोन पर एक टैप कर अमाउंट ट्रांसफर कर सकेंगे। इसके अलावा, पहली बार कॉल रिकॉर्डिंग और कस्टमाइज होम स्क्रीन जैसे फीचर्स का इस्तेमाल कर सकेंगे।

टेक कंपनी एपल ने सोमवार (10 जून) देर रात अपने वार्षिक इवेंट वर्ल्डवाइड डेवलपर्स कॉन्फ्रेंस (WWDC2024) में कई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल पेश किए। कंपनी अपने AI फीचर्स को 'एपल इंटेलिजेंस' कह रही है।

नए फीचर आईफोन 15 प्रो और आईफोन 15 प्रो मैक्स में इस्तेमाल किए जा सकेंगे। इसके अलावा M1 सिलिकॉन चिप वाले आईपेड और मैक में भी इन्हें यूज कर सकेंगे। वहीं, वॉइस असिस्टेंस फीचर 'सिरी' में चैट जीपीटी का इस्तेमाल कर सकेंगे।

कंपनी ने अपने सभी डिवाइसेस के ऑपरेटिंग सिस्टम iOS18, watchOS11, tvOS18, iPadOS18 और macOS Sequoia को अनवील किया और इनकी डीटेल्स शेयर की। अमेरिका के कैलिफोर्निया के क्यूपर्टिनो में ये इवेंट 14 जून तक चलेगा।

यहां हम एपल के ऑपरेटिंग सिस्टम और सॉफ्टवेयर अपडेट के बारे में बता रहे हैं...

इस साल के अंत में 'एपल इंटेलिजेंस' इस्तेमाल कर सकेंगे
आईफोन-15 प्रो और उसके बाद के वर्जन में एपल इंटेलिजेंस अवेलेबल होगा। इस बीच, M1 और उसके बाद के चिपसेट वाले iPad यूजर्स नए AI फीचर पाने के लिए एपल इंटेलिजेंस यूज कर सकेंगे। एपल का कहना है कि हम अभी शुरुआत कर रहे हैं। एपल इंटेलिजेंस इस साल के आखिरी में iOS18, iPadOS18 और Mac Sequoia में आएगा।

1. आईफोन के लिए ऑपरेटिंग सिस्टम iOS18
iOS18 में यूजर्स को iPhone के एक्सपीरिएंस को पहले से कहीं ज्यादा पर्सनालाइज करने की सुविधा मिलेगी। इसमें आप होम स्क्रीन, लॉक स्क्रीन और कंट्रोल सेंटर को रीडिजाइन कर सकेंगे। एपल यूजर्स को अपनी होम स्क्रीन को कस्टमाइज करने की अनुमति दे रहा है। हालांकि, यह फीचर सालों से एंड्रॉयड डिवाइस पर अवेलेबल है। अब पहली बार एपल यूजर्स को होम स्क्रीन पर आइकन की पोजीशन चेंज करने की अनुमति मिलेगी। यूजर्स होम स्क्रीन पर आइकन के कलर भी बदल सकेंगे।

अनवांटेड बैकग्राउंड ऑब्जेक्ट्स को हटाएगा एपल इंटेलिजेंस - एपल अब एक नए क्लीन अप टूल का यूज करके यूजर्स को उनकी इमेज के बैकग्राउंड में से अनवांटेड ऑब्जेक्ट्स को हटाने में मदद करेगा। सिर्फ एक टेक्स्ट प्रॉम्प्ट टाइप करके आसानी से मेमोरी मूवीज बनाने के लिए एक नया ऑप्शन भी दिया गया है।

सिरी में आ गया है ChatGPT

एपल ने सिरी और कई अन्य एपल ऐप्स में ChatGPT पेश करके OpenAI के साथ पार्टनरशिप का ऐलान किया है। GPT-40 पर बेस्ड ChatGPT iPadOS 18, macOS 15 और iOS 18 पर यूजर्स के लिए फ्री में अवेलेबल होगा।

एपल इंटेलिजेंस की बदौलत सिरी को ऑन-स्क्रीन अवेयरनेस मिलेगी। जिसका मतलब ये है कि यह यूजर्स की स्क्रीन पर क्या चल रहा है, यह समझने में सक्षम होगा और यूजर्स के कमांड के आधार पर किसी ऐप में एक्शन भी करेगा।

उदाहरण के लिए यूजर्स सिरी को वॉयस कमांड देकर और फिर सिरी से कैलकुलेशन करने या नोट रजिस्टर करने के लिए कहकर एक स्पेसिफिक पिक्चर ढूंढ पाएंगे। एपल का कहना है कि सिरी की एक्शन कैपेबिलिटीज सिर्फ एपल के ऐप तक ही सीमित नहीं होंगी और इसका यूज थर्ड-पार्टी ऐप पर भी किया जा सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
 13 March 2026
नई दिल्लीः बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने गुरुवार को निवेशकों की मृत्यु के बाद उनके शेयरों और निवेश को वारिसों के नाम ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को आसान बनाने का प्रस्ताव…
 13 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी संघर्ष बढ़ गया है। इसके चलते भारत और चीन समेत कई एशियाई देशों को होने वाली तेल और गैस की सप्लाई…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंस्ट्रीज अमेरिका में बनने वाली ऑयल रिफाइनरी में निवेश करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका दावा किया है। इसके लिउ उन्होंने रिलायंस को…
Advt.