5 मिनट में अमेरिका का कर्ज खत्म! कौन है यह शख्स जिसने बनाया खास प्लान? एलन मस्क ने भी किया सपोर्ट

Updated on 12-06-2025 02:21 PM
नई दिल्ली: अमेरिका की सरकार लगातार बजट घाटे से जूझ रही है। सरकार हर साल अपनी कमाई से ज्यादा खर्च कर रही है। दोनों पार्टियों की कोशिशों के बावजूद, जून 2025 तक अमेरिका पर कर्ज बढ़कर 33.8 ट्रिलियन डॉलर हो गया है। और यह कर्ज कम होने का नाम नहीं ले रहा है। इस आर्थिक संकट के बीच, मशहूर निवेशक वॉरेन बफे का एक सुझाव फिर से चर्चा में है। कई बड़े लोग इस सुझाव का समर्थन कर रहे हैं।

साल 2011 में CNBC को दिए एक इंटरव्यू में बफे ने अमेरिका के घाटे को कम करने का एक आसान तरीका बताया था। उन्होंने कहा था, 'मैं 5 मिनट में घाटा खत्म कर सकता हूं। बस एक कानून पास कर दीजिए कि जब भी जीडीपी का 3% से ज्यादा घाटा होगा, तो संसद के सभी सदस्य दोबारा चुनाव नहीं लड़ पाएंगे।' यह पुराना इंटरव्यू फिर से वायरल हो गया है। वॉशिंगटन में जवाबदेही को लेकर बहस छिड़ गई है। टेस्ला के CEO और दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने भी इस पर अपनी सहमति जताई है।

सीनेटर ने शेयर किया वीडियो

यूटा के सीनेटर माइक ली ने इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर करते हुए पूछा, 'क्या आप इस संशोधन का समर्थन करेंगे?' इस पोस्ट पर बहुत से लोगों ने अपनी राय दी। एलन मस्क ने भी इसका समर्थन किया। उन्होंने लिखा, '100%, यही सही तरीका है।' अर्थशास्त्री पीटर शिफ ने भी इस पर अपनी राय दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'बफे का प्लान सख्त है, लेकिन शानदार है। कांग्रेस को आखिरकार अपनी आर्थिक गलतियों का एहसास होगा।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.