टैरिफ से लगेगी अमेरिका की लॉटरी,क्या ट्रंप कर पाएंगे कर्ज कम?

Updated on 23-08-2025 04:51 PM
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत दुनिया के कई देशों पर टैरिफ लगाया है। ट्रंप का कहना है कि इससे अमेरिका का घाटा कम किया जाएगा। वहीं अमेरिकी कांग्रेस के बजट कार्यालय (CBO) ने भी कुछ ऐसा ही अनुमान जताया है। सीबीओ का अनुमान है कि अगले कुछ वर्षों में अमेरिका के घाटे में 4 ट्रिलियन डॉलर (करीब 350 लाख करोड़ रुपये) की कमी आ सकती है।

सीबीओ के अनुसार, अगर ट्रंप के वैश्विक टैरिफ बढ़ते रहे तो रेवेन्यू में वृद्धि से अगले दस वर्षों में प्राथमिक घाटा 3.3 ट्रिलियन डॉलर तक कम हो सकता है। साथ ही, संघीय ब्याज भुगतान में 0.7 ट्रिलियन डॉलर की कटौती हो सकती है। इसका मतलब है कि सरकार को ब्याज चुकाने में कम पैसे खर्च करने होंगे।

...लेकिन कम हो सकता है टैरिफ

अभी यह कहना मुश्किल है कि टैरिफ की दरें यही रहेंगी। क्योंकि व्यापार भागीदारों के साथ बातचीत चल रही है और अंतर्राष्ट्रीय कानूनी चुनौतियां भी हैं। लेकिन, टैरिफ से होने वाली अतिरिक्त आय, रिपब्लिकन के टैक्स-कट और खर्च बिल से होने वाले घाटे को कम करने में मदद कर सकती है।

कर्ज के ढेर पर बैठा है अमेरिका

अमेरिकी ट्रेजरी विभाग के अनुसार अमेरिका पर 37.18 ट्रिलियन डॉलर का कर्ज है। यह कर्ज रिपब्लिकन और डेमोक्रेटिक दोनों सरकारों के दौरान बढ़ता रहा है। क्योंकि अमेरिकी कांग्रेस लगातार संघीय सरकार को उसकी आय से अधिक खर्च करने की अनुमति देती रही है। कानून निर्माताओं के सामने सितंबर के अंत तक सरकार के लिए धन जुटाने की समय सीमा है। अगर खर्च बिल पास नहीं होते हैं, तो सरकार को कामकाज बंद करना पड़ सकता है।

पहले से बेहतर अनुमान

सीबीओ का यह नवीनतम अनुमान जून में किए गए पूर्वानुमान से बेहतर है। जून में सीबीओ ने प्राथमिक घाटे में 2.5 ट्रिलियन डॉलर और ब्याज भुगतान में 500 बिलियन डॉलर की कटौती का अनुमान लगाया था।
ऑक्सफोर्ड इकोनॉमिक्स के अनुसार, अगस्त में अमेरिका में टैरिफ की दरें औसतन 16.7% थीं। जून में यह दर 15.1% थी। इस वित्तीय वर्ष में अमेरिकी सीमा शुल्क और सीमा सुरक्षा द्वारा 26 बिलियन डॉलर से अधिक का शुल्क लगाया गया है। पिछले साल यह आंकड़ा कुछ सौ मिलियन डॉलर ही था। इससे पता चलता है कि टैरिफ में कितनी वृद्धि हुई है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.