अमेरिका, चीन, भारत, जापान... किस देश में होता है ऐपल स्मार्टफोन का सबसे ज्यादा यूज

Updated on 13-09-2024 06:56 PM
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी ऐपल के प्रॉडक्ट्स खासकर आईफोन का क्रेज पूरी दुनिया में बढ़ता जा रहा है। दुनिया के कई देशों में सबसे ज्यादा इसी कंपनी के फोन यूज किए जाते हैं। भारत में भी यह चलन तेजी से बढ़ रहा है। कंपनी ने दिल्ली और मुंबई में अपने स्टोर भी खोले हैं। लेकिन भारत में अभी केवल पांच फीसदी लोग ही ऐपल का यूज करते हैं जबकि कई देशों में आधी से अधिक आबादी के पास आईफोन है। यहां हम उन देशों के बारे बता रहे है जहां आईफोन का सबसे ज्यादा इस्तेमाल होता है।

ऐपल भले ही अमेरिका की कंपनी है लेकिन वहां 51 फीसदी लोग ही आईफोन का इस्तेमाल करते हैं। अमेरिका में 27 फीसदी लोग सैमसंग के फोन इस्तेमाल करते हैं जबकि 22% के साथ दूसरे ब्रांड्स के फोन हैं। आईफोन का सबसे ज्यादा इस्तेमाल करने के मामले में जापान पहले नंबर पर है। इस देश में 59% लोगों के पास आईफोन है। जापान में नौ फीसदी लोग दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग के फोन यूज करते हैं जबकि 32 फीसदी आबादी के पास दूसरी कंपनियों के फोन हैं। इसी तरह कनाडा में 56% और ऑस्ट्रेलिय में 53 फीसदी लोग आईफोन का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि इन देशों की आबादी अमेरिका से बहुत कम है।

भारत का हाल


भारत में केवल 5% लोग आईफोन यूज करते हैं जबकि 19 फीसदी के पास सैमसंग के फोन हैं। देश में 76 फीसदी लोग श्याओमी, वीवो और ओप्पो जैसी चीनी कंपनियों के फोन यूज करते हैं। दिलचस्प बात है कि चीन में भी 76% लोग श्याओमी, वीवो और ओप्पो के फोन यूज करते हैं। यूके में ऐपल आईफोन यूज करने वाले लोगों की आबादी 48%, चीन में 21%, जर्मनी में 34%, फ्रांस में 35%, साउथ कोरिया में 18%, ऑस्ट्रेलिया ने 53%, ब्राजील में 16%, इटली में 30%, रूस में 12%, मेक्सिको में 20% और स्पेन में 29% लोगों के पास आईफोन है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.