अंबानी ने लगाया पैसों का अंबार, अडानी की शानदार वापसी, इस साल कौन रहा नुकसान में?

Updated on 31-12-2025 12:50 PM
नई दिल्ली: साल 2025 भारत के अरबपतियों के लिए मिला-जुला रहा। जहां कुछ की दौलत आसमान छू गई, वहीं कुछ रईसों की नेटवर्थ में गिरावट देखने को मिली। देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी मुकेश अंबानी की नेटवर्थ में सबसे ज्यादा उछाल आई। इसी तरह गौतम अडानी ने निवेशकों का भरोसा जीतकर वापसी की और उदय कोटक की नेटवर्थ में काफी तेजी आई। आइए जानते हैं 2025 में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले टॉप 10 अमीर भारतीयों और उन पांच बड़े नामों को जिनकी दौलत कम हुई।

ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने 2025 में अपनी नेट वर्थ में शानदार $15.2 बिलियन का इजाफा किया। यह उछाल रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में आई जबरदस्त तेजी के साथ हुआ। रिलायंस ने 2020 के बाद से अपना सबसे अच्छा प्रदर्शन किया। इस साल कंपनी के शेयरों में करीब 30% तेजी आई है। रिफाइनिंग मार्जिन में बढ़ोतरी, टेलीकॉम टैरिफ में वृद्धि, रिटेल सेक्टर का मजबूत प्रदर्शन और भविष्य में कंपनी की वैल्यू बढ़ने की उम्मीदों ने अंबानी की दौलत को बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई। अंबानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 18वें और एशिया में पहले नंबर पर हैं।

अडानी की नेटवर्थ

उनके ठीक पीछे हैं लक्ष्मी मित्तल, जो दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी स्टील कंपनी आर्सेलर मित्तल के चेयरमैन हैं। आंकड़े बताते हैं कि मित्तल की नेटवर्थ 2025 में लगभग $12 बिलियन बढ़ी। इससे उनकी कुल दौलत $31 बिलियन हो गई और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 71वें नंबर पर हैं। भारती एंटरप्राइजेज के संस्थापक सुनील मित्तल की नेटवर्थ में भी इस साल काफी बढ़ोतरी हुई है। उनकी नेटवर्थ 2025 में $6 बिलियन बढ़कर $29 बिलियन हो गई
एयरटेल के शेयर साल की शुरुआत से अब तक 31% चढ़े हैं। कंपनी ने दूसरी तिमाही में अपने कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट में साल-दर-साल 89% की जबरदस्त बढ़ोतरी दर्ज की, जो 6,792 करोड़ रुपये रहा। देश के तीसरे बड़े औद्योगिक घराने अडानी ग्रुप के संस्थापक गौतम अडानी ने 2025 में अपनी दौलत में $5.62 बिलियन का इजाफा किया। इससे उनकी नेटवर्थ $84 बिलियन तक पहुच गई। इस वापसी का एक बड़ा कारण बाजार नियामक सेबी का हिंडनबर्ग मामले में अडानी को क्लीन चिट देना रहा, जिसने निवेशकों का भरोसा फिर से जगाया। अडानी एशिया में दूसरे और दुनिया में 20वें नंबर पर हैं।

कुमार मंगलम बिड़ला

वहीं आदित्य बिड़ला ग्रुप के चेयरमैन कुमार मंगलम बिड़ला की दौलत में इस साल $4 बिलियन का इजाफा हुआ। इससे उनकी नेटवर्थ $22 बिलियन हो गई।कोटक महिंद्रा बैंक के संस्थापक और भारत के सबसे अमीर बैंकर उदय कोटक ने अपनी दौलत में $2 बिलियन से ज्यादा का इजाफा किया। इससे उनकी नेटवर्थ $16 बिलियन हो गई।
इस लिस्ट में अन्य प्रमुख नाम हैं आयशर मोटर्स के संस्थापक विक्रम लाल, वाडिया ग्रुप के नुस्ली वाडिया और भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन इंडिगो के सह-संस्थापक राहुल भाटिया। टॉरेंट ग्रुप के चेयरमैन समीर मेहता भी $7 बिलियन की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में अपनी जगह बनाने में कामयाब रहे।

किसे हुआ नुकसान

वहीं, दौलत गंवाने वालों की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं आईटी कंपनी एचसीएल टेक के संस्थापक शिव नाडर। ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार इस साल उनकी नेटवर्थ में 5.68 अरब डॉलर की गिरावट आई है और यह 37.4 बिलियन डॉलर रह गई है। आईटी शेयरों में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की भारी बिकवाली के बीच एचसीएल टेक के शेयरों में इस साल 15% गिरावट आई है।

विप्रो के पूर्व चेयरमैन अजीम प्रेमजी की नेटवर्थ भी $3 बिलियन घटकर $28 बिलियन रह गई। विप्रो के शेयर साल की शुरुआत से 12% गिरे हैं। रियल एस्टेट कंपनी डीएलएफ के संस्थापक के पी सिंह की नेटवर्थ $14 बिलियन है, जिसमें 2025 में $3.38 बिलियन की गिरावट आई। डीएलएफ के शेयर इस साल 17% गिरे हैं। सन फार्मास्युटिकल्स के मैनेजिंग डायरेक्टर दिलीप सांघवी की नेटवर्थ $4 बिलियन घटकर $25.5 बिलियन रह गई है। वरुण बेवरेजेज के चेयरमैन रवि जयपुरिया की दौलत 4.53 अरब डॉलर घटकर $12.7 बिलियन रह गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
 13 March 2026
नई दिल्लीः बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने गुरुवार को निवेशकों की मृत्यु के बाद उनके शेयरों और निवेश को वारिसों के नाम ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को आसान बनाने का प्रस्ताव…
 13 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी संघर्ष बढ़ गया है। इसके चलते भारत और चीन समेत कई एशियाई देशों को होने वाली तेल और गैस की सप्लाई…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंस्ट्रीज अमेरिका में बनने वाली ऑयल रिफाइनरी में निवेश करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका दावा किया है। इसके लिउ उन्होंने रिलायंस को…
Advt.