आगे का हाल
टेलीकॉम कंपनियों के
टैरिफ में अगले कैलेंडर ईयर में करीब 15% बढ़ोतरी की संभावना है। माना जा रहा है कि पिछले साल के अंत तक भारत में 5G ग्राहकों की संख्या 29 करोड़ तक पहुंच गई। यानी 24% मोबाइल ग्राहक 5G का इस्तेमाल कर रहे हैं। उम्मीद है कि कैलेंडर ईयर 2030 के अंत तक 5G ग्राहकों की संख्या लगभग 98 करोड़ तक पहुंच जाएगी। मतलब 75% मोबाइल ग्राहक 5G का इस्तेमाल करेंगे। इससे टेलीकॉम कंपनियों के रेवेन्यू में बढ़ोतरी होने की उम्मीद है।