अदाणी समूह का विद्युत सब स्टेशन तैयार, एक लाख आबादी को मिलेगा फायदा

Updated on 03-10-2024 01:30 PM
 ग्वालियर।  मुरार क्षेत्र के बंधौली गांव में अदाणी समूह का 132 केवी विद्युत सब स्टेशन तैयार है। इससे बिजली सप्लाई शुरू करने के लिए विद्युत वितरण कंपनी ने सब स्टेशन से लाइन निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस प्रक्रिया के पूरा होने पर दो अलग-अलग लाइनों का निर्माण किया जाएगा और चार फीडर बड़ा गांव चौराहे तक आ जाएंगे। इनसे विभिन्न लाइनों को जोड़कर बिजली सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।

इससे एक लाख की आबादी को फायदा मिलेगा। वहीं अन्य उपकेंदों पर लोड कम होगा और फाल्ट एवं ट्रिपिंग की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। 132 केवी सब स्टेशन से बिजली सप्लाई शुरू होने पर मुरार और उसके आस-पास के क्षेत्र हुरावली, एमइएस, दीनदयाल नगर, महाराजपुरा आदि क्षेत्र में निवासरत लोगों को बिजली निर्वाध रूप से मिलेगी।

उल्लेखनीय है कि ट्रांसमिशन लाइन के विस्तार की कार्ययोजना के तहत अदाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड को सब स्टेशन बनाने का ठेका मिला था। समूह द्वारा बंधौली में तैयार किए गए सब स्टेशन की क्षमता 900 एमवीए है। ग्वालियर के साथ अदाणी समूह को शिवपुरी के नरवर, श्योपुर के वीरपुर, भिंड के कनेथर में भी 132 केवी सब स्टेशन निर्माण का ठेका मिला। भिंड के कनेथर का सब स्टेशन से सप्लाई शुरू कर दी है।


33 केवी की लाइन हो जाएगी छोटी


मुरार क्षेत्र में अभी 33 केवी लाइनों से बिजली आपूर्ति हो रही है। यह लाइन कई किलोमीटर तक फैली है। इस पर लोड भी काफी है और लाइन पर फाल्ट आने पर उसे दुरुस्त करने में विद्युत वितरण कंपनी को काफी परेशानी होती है। पेट्रोलिंग टीम को पूरी लाइन चेक करनी पड़ती है, तब जाकर फाल्ट पकड़ में आता है। अडानी समूह का उपकेंद्र बनने से 33 केवी लाइनें छोटी हो जाएंगी और लोड भी कम हो जाएगा।


अदाणी ट्रांसमिशन लिमिटेड का 132 केवी सब स्टेशन बनकर तैयार हैं। यहां से लाइनों का निर्माण करने के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रक्रिया के पूरा होते ही लाइन निर्माण काम शुरू कर दिया जाएगा।


-नितिन मांगलिक, महाप्रबंधक, शहर वृत्त।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.