नेशनल हाईवे पर बिछेगा सुरंगों का जाल, सफर करने में होगी आसानी, जानें क्या है सरकार का प्लान

Updated on 04-09-2024 11:25 AM
नई दिल्ली: सड़कों पर आवागमन आसान बनाने के लिए देशभर में नेशनल हाईवे पर सुरंगों का जाल बिछाया जाएगा। केंद्रीय सड़क मंत्री नितिन गडकरी ने बताया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय 74 नई सुरंगें बनाने की योजना बना रहा है। इसमें 1 लाख करोड़ रुपये की लागत आएगी। उन्होंने कहा कि इससे नेशनल हाईवे नेटवर्क को मजबूत करने में आसानी होगी। नई सुरंगों का निर्माण आगामी कुछ वर्षों में किया जाएगा। इनकी कुल लंबाई 273 किलोमीटर होगी। नितिन गडकरी ने कहा कि इस समय जिन सुरंगों का निर्माण हो रहा है, उनका नियमित ऑडिट कराया जाएगा।

विदेशी कंपनियों की भागीदारी पर दिया जोर


नितिन गडकरी ने सुरंगों के निर्माण में विदेश कंपनियों की आधी से ज्यादा भागीदारी का समर्थन किया। फिक्की की ओर से आयोजित टनलिंग इंडिया सम्मेलन के दूसरे संस्करण में गडकरी ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि सुरंगों के निर्माण और कार्य की गुणवत्ता में सुधार के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने वाले संयुक्त उद्यमों में विदेशी भागीदारों या कंपनियों को 51 फीसदी हिस्सेदारी देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भारतीय कंपनियों के लिए 49 फीसदी हिस्सेदारी छोड़ देनी चाहिए ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि काम ठीक से हो।

क्वालिटी से समझौता नहीं


गडकरी ने कहा कि सुरंगों के प्रोजेक्ट के लिए टेक्नॉलजी और वित्तीय मापदंड आसान होने चाहिए। हालांकि इसके लिए क्वालिटी से समझौता नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि डीपीआर निर्माता सुरंगों के निर्माण के दौरान निगरानी की कमी के ‘दोषी’ हैं जिसके कारण अक्सर भूस्खलन होता है। यह भूस्खलन भारत में हर साल बढ़ रहा है। गडकरी ने कहा कि उत्तराखंड और दूसरे पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रहे भूस्खलन के मुद्दों से निपटने के लिए एक स्थायी समाधान खोजने की जरूरत है।

लॉजिस्टिक लागत कम करने पर जोर


गडकरी ने लॉजिस्टिक लागत कम करने की जरूरत पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि अगर हम अपनी लॉजिस्टिक लागत को 9 फीसदी तक कम कर दें तो हमारे निर्यात में 1.5 गुना वृद्धि होगी। आर्थिक शोध संस्थान नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) के मुताबिक भारत में लॉजिस्टिक लागत 2021-22 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के 7.8 फीसदी से 8.9 फीसदी के बीच थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.