ट्रेन में खराब खाने की मिलीं 6,645 शिकायतें, कितने पर लगा जुर्माना? रेल मंत्री बता रहे हैं

Updated on 28-07-2025 12:33 PM
नई दिल्ली: भारतीय रेल (Indian Railways) की ट्रेनें तो अक्सर देरी से चलती ही है। साथ ही इसमें मिलने वाले पेंट्री कार (Pantry Car) के भोजन की भी खूब शिकायतें मिलती रहती हैं। अब पिछले साल मतलब कि साल 2024-25 को ही लीजिए। इस दौरान रेल प्रशासन को खाने-पीने की वस्तुओं की खराब क्वालिटी को लेकर 6,645 शिकायतें मिलीं। यह जानकारी रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने राज्यसभा में पिछले दिनों दी।

जुर्माना कितने मामलों में!

रेल मंत्री ने राज्य सभा में एक सवाल के लिखित जवाब में बताया कि साल 2024-25 के दौरान जहां 6,645 शिकायतें मिलीं। इसी साल 1,341 मामलों में भोजन की सप्लाई करने वालों पर जुर्माना भी लगाया गया। उन्होंने बताया कि साल 2023-24 में 7,026 शिकायतें मिली थीं जबकि 2022-23 में 4,421 शिकायतें आई थीं। वहीं, साल 2021-22 में खाने की खराब क्वालिटी की 1,082 शिकायतें दर्ज की गई थीं।

शिकायतों पर क्या हुई कार्रवाई?

CPI(M) के एमपी जॉन ब्रिटास ने ट्रेनों में खाने की क्वालिटी और कंपनियों को ठेके देने में पारदर्शिता से जुड़ा सवाल पूछा था। इस पर रेल मंत्री ने बताया कि कुल शिकायतों में से 2,995 मामलों में कैटरिंग ठेकेदार को चेतावनी दी गई। 547 मामलों में उन्हें उचित सलाह दी गई और बाकी बचे 762 मामलों में दूसरे कदम उठाए गए।

अनहाइजेनिक तरीके से तैयार भोजन को जब्त किया गया?

मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के सांसद ने पूछा था कि क्या रेलवे कैटरिंग ठेकेदारों से अनहाइजेनिक तरीके से तैयार भोजन को जब्त किया गया है? इस पर वैष्णव ने बताया "अगर खाने में मिलावट या अस्वच्छता पाई जाती है या यात्री शिकायत करते हैं, तो तुरंत कार्रवाई की जाती है। इसमें जुर्माना लगाना, अनुशासनात्मक कार्रवाई करना, काउंसलिंग करना और चेतावनी देना शामिल है।"

कई लंबी दूरी की ट्रेनों के ठेके एक ही ठेकेदार को?

ब्रिटास ने यह भी पूछा कि क्या IRCTC (इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन) ने कई रेलवे रूटों पर, जिसमें वंदे भारत और दूसरी लंबी दूरी की ट्रेनें शामिल हैं, एक ही कंपनी समूह को अलग-अलग नामों से ठेके दिए हैं? इसके जवाब में मंत्री ने बताया कि सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी IRCTC ट्रेनों में खानपान सेवाएं देने के लिए समय-समय पर टेंडर निकालती है। इसी क्रम में वंदे भारत और लंबी दूरी की दूसरी ट्रेनों के लिए भी टेंडर निकाले जाते हैं। उन्होंने बताया कि टेंडर एक पारदर्शी प्रक्रिया के तहत दिए जाते हैं। जो कंपनी या ठेकेदार सबसे ऊंची बोली लगाता है, उसे ही टेंडर मिलता है। यह सब टेंडर के नियमों और शर्तों के अनुसार ही होता है।

भोजन की सप्लाई पर पूरी नजर

रेल मंत्री का कहना है कि रेल प्रशासन भोजन की क्वालिटी को बनाए रखने के लिए कई कदम उठाता है। उन्होंने बताया कि चलती रेलगाड़ी में भोजन नहीं बनाया जाता है बल्कि उसे बेस किचन में तैयार कर ट्रेन में सप्लाई किया जाता है। इस समय ठेकेदारों के बेस किचन आधुनिक बनाए जा रहे हैं। क्वालिटी पर नजर रखने के लिए बेस किचन में CCTV कैमरे लगाए गए हैं। भोजन तैयार करने के दौरान भी अच्छी क्वालिटी की चीजें इस्तेमाल की जाती हैं। इस दौरान फूड सेफ्टी सुपरवाइजर वहां साफ-सफाई का ध्यान तो रखते ही हैं, वे भोजन पकाने की प्रक्रिया पर भी नजर रखते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.