3 ट्रिलियन फुर्र... ट्रंप का एक बयान निवेशकों को दे गया गहरा जख्म, उबरने में लगेगा लंबा समय
Updated on
11-10-2025 02:04 PM
नई दिल्ली: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के साथ एक बार फिर ट्रेड वॉर शुरू कर दिया है। उन्होंने 1 नवंबर से चीनी सामान पर 100 फीसदी अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी दी है। यह पहले से चल रहे 30% टैरिफ के ऊपर होगा। यानी चीनी सामान पर कुल 130 फीसदी टैरिफ लगेगा। दुनिया की दो सबसे अर्थव्यवस्थाओं के बीच फिर से ट्रेड वॉर शुरू होने की आशंका के कारण शुक्रवार को अमेरिकी शेयर बाजार और क्रिप्टो मार्केट में भारी गिरावट देखने को मिली। इससे निवेशकों को करीब 3 ट्रिलियन डॉलर का झटका लगा।डाउ में 879 अंक यानी 1.9% गिरावट आई जो मई के बाद एक दिन में सबसे बड़ी गिरावट है। इसी तरह S&P 500 में 2.71% और टेक शेयरों वाले Nasdaq Composite में 3.56% गिरावट रही। एसएंडपी 500 और नैसडैक में यह अप्रैल के बाद एक दिन में आई सबसे बड़ी गिरावट है। इससे निवेशकों को करीब 2.5 ट्रिलियन डॉलर का झटका लगा। एआई और चिप स्टॉक्स में सबसे ज्यादा गिरावट आई। दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी एनवीडिया के शेयरों में 4.95% और एएमडी में 7.78% गिरावट आई।क्रिप्टो मार्केट चित
ट्रंप की घोषणा से क्रिप्टोकरेंसी बाजार के ट्रेडर्स को भी बड़ा झटका लगा है। शुक्रवार को ट्रंप की घोषणा के बाद क्रिप्टोकरेंसीज की कीमतों में गिरावट शुरू हुई और फिर यह और भी बदतर हो गई। डेटा ट्रैकर Coinglass के मुताबिक यह क्रिप्टो इतिहास की सबसे बड़ी लिक्विडेशन घटना थी। इस दौरान 9 अरब डॉलर से ज्यादा क्रिप्टो लिक्विडेट हुई। इससे पहले इसी साल 3 फरवरी को 2.2 अरब डॉलर की क्रिप्टो लिक्विडेट हुई थी।