21 विदेशी-ऑर्गेनाइजेशन ने अडाणी-कोल-इंपोर्ट केस में CJI को लिखा लेटर

Updated on 25-05-2024 12:53 PM

21 इंटरनेशनल ऑर्गेनाइजेशन ने अडाणी कोल इंपोर्ट केस को लेकर चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) डीवाई चंद्रचूड़ को एक लेटर लिखा है। इस लेटर में ऑर्गेनाइजेशंस ने सुप्रीम कोर्ट से डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस द्वारा दायर अडाणी ग्रुप के पेंडिंग केस को तेजी से रिजॉल्व करने की रिक्वेस्ट की है। इस मामले में इंडोनेशिया से कोल इंपोर्ट के ओवरवैल्यूएशन के लिए अडाणी ग्रुप की फर्मों की जांच की जा रही है।

अडाणी ग्रुप पर लो-ग्रेड कोयले को हाई-ग्रेड में बेचने का आरोप
यह लेटर लंदन बेस्ड फाइनेंशियल टाइम्स की एक रिपोर्ट के बाद आया है। इस रिपोर्ट में जॉर्ज सोरोस-बेक्ड ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एंड करप्शन रिपोर्टिंग प्रोजेक्ट (OCCRP) के डॉक्यूमेंट्स का हवाला देते हुए अडाणी ग्रुप द्वारा 2013 में लो-ग्रेड के कोयले को हाई-वैल्यू के कोयले के रूप में बेचकर धोखाधड़ी करने की बात कही गई है।

ऑर्गेनाइजेशंस ने यह तर्क दिया कि वे फॉसिल फ्यूल के निरंतर उपयोग के खिलाफ दृढ़ता से खड़े हैं। साथ ही ऑर्गेनाइजेशंस ने कहा कि फाइनेंशियल टाइम्स की रिपोर्ट ने तमिलनाडु की टैंजेडको के साथ लेनदेन में अडाणी ग्रुप द्वारा लो-क्वालिटी वाले कोयले को कई ज्यादा महंगे क्लीनर फ्यूल के रूप में पेश करने के फ्रेश और डिटेल्ड एविडेंस यानी सबूत दिए हैं।

अडाणी ग्रुप ने सभी आरोपों को गलत बताया
वहीं अडाणी ग्रुप ने सभी आरोपों को गलत बताया है। न्यूज रिपोर्ट का हवाला देते हुए पूर्व कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी सहित विपक्षी नेताओं ने गलत काम की जॉइंट पार्लियामेंट्री कमेटी से जांच कराने की मांग की है।

कोयले की क्वालिटी टेस्टिंग लोडिंग और डिस्चार्ज पॉइंट पर की गई थी
ग्रुप के एक स्पोक्सपर्सन ने कहा कि कोयले की क्वालिटी की टेस्टिंग लोडिंग और डिस्चार्ज पॉइंट पर की गई थी। साथ ही कस्टम ऑथोरिटीज और तमिलनाडु जनरेशन एंड डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (टैंजेडको) के ऑफिशियल्स द्वारा स्वतंत्र रूप से भी क्वालिटी टेस्टिंग की गई थी।

कोयले की एजेंसियों द्वारा कई पॉइंट्स पर क्वालिटी टेस्टिंग की जाती है
स्पोक्सपर्सन ने कहा, 'सप्लाई किए गए कोयले की एजेंसियों द्वारा कई पॉइंट्स पर कई बार क्वालिटी टेस्टिंग की जाती है। इस हिसाब से कम क्वालिटी वाले कोयले की सप्लाई का आरोप न केवल निराधार और अनुचित है, बल्कि पूरी तरह से बेतुका है।'

पेमेंट भी सप्लाई किए गए कोयले की क्वालिटी पर निर्भर करता है
स्पोक्सपर्सन ने आगे कहा, 'इसके अलावा पेमेंट भी सप्लाई किए गए कोयले की क्वालिटी पर निर्भर करता है, जो टेस्टिंग प्रोसेस के जरिए निर्धारित किया जाता है।'

अडाणी ग्रुप ने यह भी कहा कि रिपोर्ट में दिसंबर 2013 में कोयला ले जाने वाले जिस जहाज का हवाला दिया गया है, वो जहाज फरवरी 2014 से पहले इंडोनेशिया से कोयला शिपिंग के लिए इस्तेमाल नहीं किया गया था।

मार्च 2016 में अडाणी ग्रुप की कुछ कंपनियों के खिलाफ जांच शुरू हुई थी
सुप्रीम कोर्ट को दिए एक हलफनामे में डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने पहले कोयला इंपोर्ट के ओवरवैल्यूएशन के लिए अडाणी ग्रुप की जांच फिर से शुरू करने के लिए अपना रुख दोहराया था। मार्च 2016 में रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने 2011 और 2015 के बीच इंडोनेशिया से कोयला इंपोर्ट के ओवरवैल्यूएशन के लिए अडाणी ग्रुप की कुछ कंपनियों के खिलाफ जांच शुरू की थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
 13 March 2026
नई दिल्लीः बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने गुरुवार को निवेशकों की मृत्यु के बाद उनके शेयरों और निवेश को वारिसों के नाम ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को आसान बनाने का प्रस्ताव…
 13 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी संघर्ष बढ़ गया है। इसके चलते भारत और चीन समेत कई एशियाई देशों को होने वाली तेल और गैस की सप्लाई…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंस्ट्रीज अमेरिका में बनने वाली ऑयल रिफाइनरी में निवेश करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका दावा किया है। इसके लिउ उन्होंने रिलायंस को…
Advt.