12 हजार कैश, 40 हजार की चांदी... कितनी है दिल्‍ली के CM अरविंद केजरीवाल की नेटवर्थ?

Updated on 13-09-2024 06:59 PM
नई दिल्‍ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले से जुड़े सीबीआई मामले में जमानत मिल गई है। हरियाणा विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी को इस फैसले से काफी राहत मिली है। ईडी ने केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। 10 दिन की पूछताछ के बाद 1 अप्रैल को उन्हें तिहाड़ जेल भेज दिया गया। सीबीआई ने इसी मामले के सिलसिले में उन्हें 26 जून को गिरफ्तार किया था। उस समय वह तिहाड़ जेल में बंद थे। ईडी से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को 12 जुलाई को ही जमानत दे दी थी। अब उन्हें सीबीआई केस में भी जमानत मिल गई है। आइए जानते हैं कि केजरीवाल के पास कितनी संपत्ति है और मुख्यमंत्री के रूप में उन्हें क्या-क्या सुविधाएं मिलती हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केजरीवाल की मासिक सैलरी 4 लाख रुपये है। साल 2020 में दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के दौरान दाखिल हलफनामे के मुताबिक केजरीवाल की संपत्ति करीब 3.44 करोड़ रुपये है। मुख्यमंत्री के तौर पर उन्हें कई तरह के भत्ते और सुविधाएं हासिल हैं। इनमें कार और सिक्‍योरिटी भी शामिल है। उन्हें ट्रैवल अलाउंस और अकमोडेशन की फैसिलिटी भी मिलती है। साल 2015 के विधानसभा चुनाव के लिए दाखिल हलफनामे में उनकी संपत्ति 2.1 करोड़ बताई थी। पांच सालों में उनकी कुल आय 1 करोड़ 30 लाख का इजाफा हुआ है।

बंगले पर विवाद


केजरीवाल के नाम पर घर नहीं है। वह मुख्यमंत्री आवास में रहते हैं। उनके बंगले को लेकर भी काफी विवाद हुआ था। बीजेपी का आरोप है कि कोरोना काल में केजरीवाल के बंगले पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए। केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के नाम पर एक करोड़ रुपये का आलीशान बंगला है। रिपोर्ट के मुताबिक, पत्नी सुनीता केजरीवाल का बंगला हरियाणा के गुरुग्राम में स्थित है। साल 2010 में उन्होंने ये प्रॉपर्टी करीब 60 लाख रुपये में खरीदी थी।

केजरीवाल के पास सिर्फ 12 हजार और उनकी पत्‍नी के पास 9 हजार रुपये कैश है। केजरीवाल परिवार के 6 बैंक अकाउंट हैं जिनमें कुल 33.29 लाख रुपये जमा हैं। केजरीवाल पर किसी तरह का कोई कर्ज नहीं है। परिवार के पास 40 हजार की चांदी और 32 लाख का सोना है। पत्‍नी के नाम म्‍यूचुअल फंड में 15.31 लाख रुपये जमा हैं। जहां केजरीवाल के नाम पर कोई गाड़ी नहीं है। वहीं, पत्‍नी के नाम 6.20 लाख रुपये की मारुति बलेनो है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (Foreign Currency Reserve) में बड़ी गिरावट हुई है। बीते सप्ताह अपना फॉरेन करेंसी एसेट या एफसीए (FCA) भंडार तो घटा ही है। साथ ही…
 14 March 2026
नई दिल्ली: भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने शुक्रवार को कहा कि वॉशिंगटन और नई दिल्ली अगले कुछ महीनों में क्रिटिकल मिनरल्स से जुड़े समझौते को अंतिम रूप देने…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran-Israel War) की तपिश इस समय सिर्फ पश्चिम एशिया के देश ही नहीं, बल्कि भारत समेत पूरी दुनिया इससे परेशान है। भारत में देखिए तो हर…
 14 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में भारी तेजी आई है। हाल में यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था और अब भी 100…
 14 March 2026
नई दिल्ली: सीबीआई ने 228 करोड़ रुपये के यूनियन बैंक ऑफ इंडिया धोखाधड़ी मामले में उद्योगपति अनिल अंबानी के बेटे जय अनमोल अंबानी से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।…
 14 March 2026
नई दिल्ली: प्राइवेट सेक्टर के एक्सिस बैंक ने 2016 में नोटबंदी के दौरान दिल्ली की एक कंपनी की 3.2 करोड़ रुपये की नकदी जमा करने से इन्कार कर दिया था। बैंक…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
Advt.