Home
(current)
देश
विदेश
प्रदेश
बिजनेस
छत्तीसगढ़
खेल
तकनीक
सेहत
मनोरंजन
हमसे संपर्क करें
PM बोले वादा पूरा करके बिहार आया हूं:कहा था पहलगाम के आतंकियों को कल्पना से बड़ी सजा मिलेगी
Update On
30-May-2025 13:13:33
सासाराम. PM मोदी ने शुक्रवार को बिहार के सासाराम के दुर्गाडीह में जनसभा की। करीब 33 मिनट के भाषण में उन्होंने आतंक को लेकर कड़ा संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पहलगाम हमले के 1 दिन बाद मैं बिहार आया था। मैंने बिहार की धरती से जो वचन दिया था वो पूरा किया।' 'मैंने कहा था माताओं का सुहाग उजाड़ने वालों को कल्पना से भी बड़ी सजा होगी। ऐसी ही सजा उन्हें दी गई। हमारी सेना ने आतंकियों के ठिकानों को खंडहर में बदल दिया। भारत की बेटियों के सिंदूर की शक्ति को पाकिस्तान और दुनिया ने भी देखा।' 'दुश्मन जान ले कि 'आपरेशन सिंदूर' हमारे तरकश का सिर्फ एक तीर है। आतंक के खिलाफ भारत की लड़ाई न रुकी है और न थमी है। आतंक का फन फिर उठेगा तो बिल से खींचकर कुचलेंगे। चाहे सीमा पार हो या फिर सीमा के अंदर हो।' 6 पॉइंट में PM का पूरा भाषण · बिहार की धरती किए वादे पर: पहलगाम में आतंकी हमले में हमारे कितने निर्दोष नागरिक मारे गए। इस आतंकी हमले के एक दिन बाद मैं बिहार आया था और मैंने बिहार की धरती से देश से वादा किया था, वचन दिया था। आतंकियों को कड़ी सजा मिलेगी। वह वचन पूरा किया। उनके ठिकानों को मिट्टी में मिला दिया है। · ऑपरेशन सिंदूर पर: 'ऑपरेशन सिंदूर' में दुनिया ने हमारी BSF का अभूतपूर्व और अदम्य साहस देखा। मां भारती की रक्षा हमारे BSF के जवानों के लिए सर्वोपरि है। मातृभूमि का कर्तव्य निभाते हुए 7 मई को BSF के सब इंस्पेक्टर इम्तियाज शहीद हो गए। बिहार के शहीद बेटे को मैं श्रद्धांजलि देता हूं। · माओवादी हिंसा परः 2014 से पहले देश के 125 जिले नक्सल प्रभावित थे, अब सिर्फ 18 जिले नक्सल प्रभावित बचे हैं। अब सरकार सड़क-रोजगार दे रही है। वो दिन दूर नहीं जब माओवादी हिंसा का पूरी तरह से खात्मा हो जाएगा। पहले सरकारी योजना नागरिकों तक पहुंचती ही नहीं थी। नक्सल प्रभावित गांव में न अस्पताल होता था, न मोबाइल टावर। नीतीश जी ने इन परिस्थितियों में काम किया। हमने माओवादियों के खिलाफ काम किया। हम युवाओं को मुख्य धारा में लाने का भी काम किया। · CM नीतीश की तारीफ की:बिहार में जंगलराज वाली सरकार की विदाई हुई तो नीतीश जी के नेतृत्व में विकास होने लगा। पहले न हाईवे-न अस्पताल और न कोई विकास। पहले सिर्फ पटना एयरपोर्ट था, लेकिन अब दरभंगा एयरपोर्ट भी बन गया है। पटना एयरपोर्ट का नया टर्मिनल का उद्घाटन किया। बिहटा एयरपोर्ट पर भी 1400 करोड़ का निवेश हो रहा है। · लालू परिवार पर: आज बिहार में वर्ल्ड क्लास ट्रेनें चल रही हैं। हम रेलवे का आधुनिकीकरण भी कर रहे हैं। ये काम पहले भी हो सकते थे, लेकिन जिन पर ये जिम्मेदारी थी। उन्होंने नौकरी के नाम पर गरीबों की जमीन लूटने का काम किया। सामाजिक न्याय के उनके यही तरीके थे। गरीबों को लूटना और खुद राजशाही की मौज करना। जंगलराज वालों के तौर-तरीके से आप लोगों को आगे भी सावधान रहने की जरूरत है। · RJD और कांग्रेस वाले झूठ बोल रहे: जिन लोगों ने बिहार को सबसे ज्यादा ठगा, जिनके दौर में वंचित लोगों को बिहार छोड़कर जाना पड़ा, आज वही लोग सामाजिक न्याय का झूठ बोल रहे हैं। दशकों तक आदिवासी, गरीबों के पास शौचालय नहीं था। करोड़ों लोगों के सिर पर छत तक नहीं थी। क्या कांग्रेस-RJD का यही सामाजिक न्याय था। जबकि इससे ज्यादा अन्याय नहीं हो सकता है।
Read More →
हिमाचल में पाकिस्तान का जासूस गिरफ्तार:सोशल मीडिया से संवेदनशील जानकारी भेज रहा था, मोबाइल में दस्तावेज और फोटो मिले
Update On
29-May-2025 12:54:44
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। युवक पर आरोप है कि वह भारत की संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान में बैठे एजेंटों को भेज रहा था।कांगड़ा के SP मयंक चौधरी ने कहा है कि युवक की गिरफ्तारी…
Read More →
सिद्धू मूसेवाला की बरसी, मां छोटे भाई को लेकर पहुंचीं:हत्या के बाद 8 गाने रिलीज, पिता चुनाव लड़ रहे, हत्यारे सजा से दूर
Update On
29-May-2025 12:53:41
पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की आज (29 मई) तीसरी बरसी है। इस मौके पर मानसा जिले के मूसा गांव में श्रद्धांजलि सभा रखी गई है, जिसमें पाठ शुरू हो गया है।श्रद्धांजलि सभा में मूसेवाला की मां चरण कौर सिद्धू के छोटे भाई शुभदीप को गोद में लेकर पहुंचीं। इस दौरान…
Read More →
तेजप्रताप-ऐश्वर्या तलाक केस, 21 जून को होगी अगली सुनवाई:आज हियरिंग के दौरान दोनों पहुंचे थे पटना सिविल कोर्ट
Update On
29-May-2025 12:51:40
तेजप्रताप यादव और ऐश्वर्या राय के तलाक केस में आज यानी गुरुवार को पटना सिविल कोर्ट में सुनवाई हुई। इस मामले में अब 21 जून को सुनवाई होगी।आज हुई सुनवाई में तेजप्रताप और ऐश्वर्या दोनों कोर्ट पहुंचे थे। प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट में ये सुनवाई हुई।तेजप्रताप के वकील जगन्नाथ सिंह…
Read More →
मणिपुर में 15 जून तक नई सरकार बनने की संभावना:कल 10 विधायकों ने राज्यपाल से मुलाकात की थी, विधानसभा अध्यक्ष दिल्ली रवाना
Update On
29-May-2025 12:49:21
मणिपुर में 15 जून तक नई सरकार बनने की संभावना है। राज्य के 10 विधायकों ने बुधवार को राज्यपाल अजय कुमार भल्ला से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। इनमें 8 भाजपा, NPP और निर्दलीय के एक-एक विधायक हैं।इनमें से ही एक विधायक ने बताया, 'नई सरकार के…
Read More →
राजस्थान के बूंदी में गर्मी से महिला की मौत:यूपी में बिजली गिरने से दो बहनों की जान गई, छत्तीसगढ़ में 12 दिन पहले पहुंचा मानसून
Update On
29-May-2025 12:46:10
देश के 17 राज्यों में मानसून की एंट्री हो चुकी है। वहीं राजस्थान के बूंदी में गर्मी के चलते एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हीटवेव बताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज हीटवेव और धूल भरी आंधी चल…
Read More →
IIT एक्सपर्ट बोले- नए वैरिएंट पर वैक्सीन का असर नहीं:चौथी लहर आती है तो असर 28 दिन तक रहेगा
Update On
29-May-2025 12:43:18
देश में कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। आज एक्टिव केसों की संख्या 1326 पहुंच गई। वहीं, मौतों की संख्या 14 हो गई है, इनमें सबसे ज्यादा 6 मौतें महाराष्ट्र में हैं।उधर, इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) कानपुर के डायरेक्टर प्रोफेसर मणींद्र अग्रवाल ने बताया कि 2022…
Read More →
मोदी खराब मौसम के चलते सिक्किम नहीं गए:वर्चुअल स्पीच में कहा- पहलगाम अटैक मानवता पर हमला, ऑपरेशन सिंदूर से करारा जवाब दिया
Update On
29-May-2025 12:40:57
PM मोदी का गुरुवार को सिक्किम दौरा खराब मौसम के चलते रद्द कर दिया गया। प्रधानमंत्री को सिक्किम बनने के 50 साल पूरे होने पर गंगटोक में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेना था। जिसके बाद पीएम पश्चिम बंगाल के बागडोगरा से वर्चुअली जुड़े और जनता को संबोधित किया। बागडोगरा की…
Read More →
रूस में कावेरी इंजन की टेस्टिंग:लंबी दूरी के ड्रोन में लगेगा; तेजस में लगाने का प्लान था, देरी के चलते अमेरिकी इंजन लगाना पड़ा
Update On
28-May-2025 13:36:48
डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन (DRDO) रूस में स्वदेशी रूप से विकसित कावेरी जेट इंजन का टेस्टिंग कर रहा है। इसका इस्तेमाल भारत में बने लंबी दूरी के अनमैंड एयर व्हीकल (UAV) यानी ड्रोन में किया जाएगा। रक्षा अधिकारियों ने बताया कि कावेरी इंजन पर करीब 25 घंटे का परीक्षण…
Read More →
कमल हासन बोले- कन्नड़ भाषा तमिल से जन्मी:कन्नड़ एक्टर की तरफ इशारा करके कहा, BJP बोली- भाषा का अपमान किया
Update On
28-May-2025 13:36:05
तमिलनाडु में ट्राई लैंग्वेज विवाद के बीच साउथ सुपरस्टार कमल हासन ने कहा- कन्नड़ भाषा तमिल से जन्मी है। उन्होंने यह बयान 24 मई को चेन्नई में अपनी नई फिल्म ठग लाइफ के ऑडियो लॉन्च इवेंट के दौरान दिया। इस बयान का अब कर्नाटक में विरोध हो रहा है।हासन ने…
Read More →
‹ First
<
115
116
117
118
119
>
Last ›
Total News of national
( 3123 )
Advt.
×