राजस्थान के बूंदी में गर्मी से महिला की मौत:यूपी में बिजली गिरने से दो बहनों की जान गई, छत्तीसगढ़ में 12 दिन पहले पहुंचा मानसून

Updated on 29-05-2025 12:46 PM

देश के 17 राज्यों में मानसून की एंट्री हो चुकी है। वहीं राजस्थान के बूंदी में गर्मी के चलते एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। जिला अस्पताल में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मौत की वजह हीटवेव बताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज हीटवेव और धूल भरी आंधी चल सकती है। अगले 3 दिन में पारा 45 डिग्री के पार जा सकता है।

उत्तर प्रदेश में भी मौसम बदला है। यहां 50 जिलों में बादल छाए हैं और लखनऊ में गुरुवार सुबह तेज बारिश हुई। इससे पहले गुरुवार को मिर्जापुर में 8 लोगों पर बिजली गिरी। 2 सगी बहनों की मौत हो गई।

छत्तीसगढ़ 12 दिन पहले मानसून की एंट्री हो गई है। आमतौर पर यहां मानसून 10 जून तक आता है, लेकिन इस बार 28 मई को दंतेवाड़ा को पार कर गया है। छत्तीसगढ़ में 5 दिन में 34.6 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य बारिश से 9 गुना ज्यादा है।

मध्य प्रदेश में ज्यादातर इलाकों में 3 दिन तक आंधी और भारी बारिश का अलर्ट है। कुछ जिलों में हवा की रफ्तार 60km प्रति घंटा तक रहेगी। यहां नौतपा में टेम्परेचर में पारा 48 डिग्री तक पहुंच जाता है, लेकिन इस बार पारा 45 डिग्री भी नहीं पहुंचा है।

दिल्ली में आज मौसम विभाग ने 31 मई तक 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं और गरज के साथ आंधी-बारिश की आशंका जाहिर की है।

राज्यों में बारिश का असर

पश्चिम बंगाल: राज्य में आज मानसून की एंट्री हो सकती है। 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। राज्य सरकार ने निचले इलाकों से लोगों को हटाना शुरू कर दिया है। तटीय जिलों में आपदा प्रबंधन कर्मचारियों को तैनात किया है।

ओडिशा: राज्य में बुधवार को तय समय से 13 दिन पहले मानसून पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, मानसून (जून से सितंबर) में औसत से 106% ज्यादा बारिश का अनुमान है। मछुआरों को 29 मई से 1 जून के तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।

असम: अगले 2-3 दिनों के दौरान तेज बारिश की चेतावनी है। आज 23 जिलों में भारी बारिश हो सकती है। निचले इलाकों में बाढ़, पेड़ उखड़ने और लैंडस्लाइड का खतरा हो सकता है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (ASDMA) ने गुवाहाटी में लोगों से सावधानी बरतने का निर्देश दिया है।

मिजोरम: भारी बारिश और आंधी की आशंका के कारण गुरुवार को स्कूल बंद रहेंगे। डिजास्टर मैनेजमेंट और रिहैबिलिटेशन डिपार्टमेंट ने लोगों के लिए हेल्पलाइन नंबर- 1077, 1070/0389-2342520 और 112 जारी किए हैं। राज्य में लैंडस्लाइड की आंशका ज्यादा रहती है। राज्य में पिछले साल मई में भारी बारिश के कारण हुए लैंडस्लाइड में 30 से ज्यादा लोग मारे गए थे।




अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
जयपुर: गुलाबी नगरी के गौरव और ऐतिहासिक आमेर महल में चैत्र नवरात्र की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कल यानी 19 मार्च से शुरू हो रहे नवरात्र पर्व को देखते हुए…
 18 March 2026
नई दिल्ली/भोपाल/जयपुर/लखनऊ, देश के कई हिस्सों में पिछले तीन दिनों से आंधी, बारिश और ओले गिरने का दौर जारी है। IMD के मुताबिक 18 मार्च से स्ट्रॉन्ग वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ)…
 18 March 2026
अहमदाबाद, गुजरात में कई अहम स्थानों को बम ब्लास्ट से उड़ाने की धमकी मिली है। बुधवार सुबह आए ईमेल के बाद गांधीनगर में विधानसभा को खाली करवाकर चेक किया। इसके साथ…
 18 March 2026
 चंदौली: उत्तर प्रदेश की चंदौली पुलिस की शराब तस्करों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्यवाही जारी है। एसपी के निर्देशन में चंदौली पुलिस ने इस मार्च महीने के महज 15 दिनों में शराब…
 18 March 2026
सवाई माधोपुर: राजस्थान के रणथंभौर टाइगर रिजर्व के राजबाग इलाके में प्रकृति का वह कठोर चेहरा देखने को मिला, जिसे देखकर सफारी पर आए पर्यटकों की सांसें गले में अटक गईं।…
 18 March 2026
नई दिल्ली, राज्यसभा में बुधवार को अप्रैल से जुलाई के बीच राज्यसभा से रिटायर हो रहे 59 सांसदों को विदाई दी गई। इनमें पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा, शरद पवार, सभापति हरिवंश,…
 17 March 2026
मुंबई: शिवसेना नेता और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे सोमवार को दिल्ली पहुंच गए हैं। यहां वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने वाले हैं। हालांकि इस मुलाकात के पीछे का सटीक कारण अभी तक…
 17 March 2026
पटना: राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के अधिकारियों से काम पर लौटने की अपील का असर दिखने लगा है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा के आग्रह…
 17 March 2026
कोलकाता : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की घोषणा के बाद राज्य के कई वरिष्ठ आईएएस और आईपीएस अधिकारियों के तबादले को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। प्रदेश की मुख्यमंत्री ममता…
Advt.