जोहो ​​​​​​​के फाउंडर श्रीधर वेम्बू ने CEO पद छोड़ा:अब चीफ साइंटिस्ट होंगे

Updated on 28-01-2025 03:22 PM

सॉफ्टवेयर कंपनी जोहो के फाउंडर और लंबे समय से CEO रहे श्रीधर वेम्बू ने अपना पद छोड़ दिया है। अब वे कंपनी के चीफ साइंटिस्ट के तौर पर काम करेंगे। यहां वे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डीप-टेक पर फोकस्ड रिसर्च और इनोवेशन पर काम करेंगे। कंपनी के को-फाउंडर शैलेश कुमार दावे अब कंपनी के नए चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर होंगे।

श्रीधर वेम्बू ने सोमवार (27 जनवरी) को अपने X अकाउंट पर लिखा, 'मौजूदा समय के चुनौतियों, अवसर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में हुए डेवलपमेंट को देखते हुए मैंने फैसला किया है कि अब मुझे अपने पर्सनल रूरल डेवेलपमेंट मिशन के साथ साथ फुल टाइम रिसर्च एंड डेवेलपमेंट (R&D) के काम पर फोकस करना चाहिए।'

को-फाउंडर टोनी थॉमस जोहो US को लीड करेंगे।

उन्होंने कहा, 'हमारे को-फाउंडर शैलेश कुमार दावे नए ग्रुप CEO के रूप में काम करेंगे। को-फाउंडर टोनी थॉमस जोहो US को लीड करेंगे। राजेश गणेशन हमारे मैनेज-इंजन डिवीजन का नेतृत्व करेंगे और मणि वेम्बू जोहो डॉट कॉम डिवीजन को लीड करेंगे।'

पद्म श्री से सम्मानित हैं श्रीधर वेम्बू

श्रीधर वेम्बू ने अपने करियर की शुरुआत सैन डिएगो कैलिफोर्निया से क्वालकॉम के साथ वायरलेस इंजीनियर के रूप की थी। पिछले साल भारत के 39वें सबसे अमीर व्यक्ति थे। 2021 में उन्हें भारत के चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया था।

वित्त वर्ष 2023 में ₹2,836 करोड़ का मुनाफा

सॉफ्टवेयर-एज-अ-सर्विस (SaaS) प्लेयर जोहो को वित्त वर्ष 2023 में 2,836 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। सालाना आधार पर इसमें 3% की बढ़ोतरी हुई थी। वित्त वर्ष 2022 में 2,749 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था।

इस दौरान रेवेन्यू की बात करें तो यह 8,703 करोड़ रुपए रहा। वित्त वर्ष 2022 में कंपनी ने 6,710.8 करोड़ रुपए का रेवेन्यू जनरेट किया था। सालाना आधार पर इसमें 30% की बढ़ोतरी रही।

1996 में शुरू हुई थी जोहो

​​​​​​​जोहो एक सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट कंपनी है जो क्लाउड-बेस्ड बिजनेस एप्लिकेश एंड टूल्स का एक सेट प्रोवाइड करती है। कंपनी की स्थापना 1996 में श्रीधर वेम्बू और टोनी थॉमस ने की थी और इसका मुख्यालय चेन्नई में है। कंपनी प्रोडक्ट्स और सर्विसेज का एक सेट प्रोवाइड करती है, जो अलग-अलग जरूरतों को पूरा करते हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
नई दिल्‍ली: गोल्डमैन सैक्स ने भारत की ग्रोथ के अनुमानों में कटौती कर दी है। अपने पूर्वानुमान में उसने आधा फीसदी की कमी की है। पश्चिम एशिया संघर्ष को उसने एक…
 19 March 2026
नई दिल्‍ली: जेरोम पॉवेल की अगुवाई वाली फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) ने बुधवार को ब्याज दरों को 3.50%-3.75% के दायरे में जस का तस रखा। FOMC के बयान में कहा…
 19 March 2026
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि…
 19 March 2026
79वीं ईस्वी की गर्मियों में रोम के अमीर नेपल्स की खाड़ी के तट पर फेर्रागोस्टो मना रहे थे। पोम्पेई एक ऐसा शहर था, जहां के लोग लाभ को ही आनंद…
 19 March 2026
नई दिल्ली: एडटेक कंपनी फिजिक्सवाला ( Physicswallah ) को असेसमेंट ईयर 2023-24 के लिए 263.34 करोड़ रुपये का इनकम टैक्स डिमांड नोटिस मिला है। कंपनी ने बताया कि विभाग ने उस…
 19 March 2026
नई दिल्ली: भारत के सबसे बड़े निजी बैंक HDFC बैंक से जुड़ी एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बैंक के चेयरमैन अतनु चक्रवर्ती (Atanu Chakraborty) ने बुधवार देर…
 19 March 2026
नई दिल्ली: गुरुवार को सोना और चांदी में बड़ी गिरावट आई। बाजार खुलने के कुछ ही समय बाद एमसीएक्स पर चांदी प्रति किलो 5000 रुपये तक गिर गई। वहीं सोना भी…
 19 March 2026
नई दिल्ली: ईरान पर इजरायल और अमेरिका के हमले का आज 20वां दिन है। यह युद्ध लगातार तेज होता जा रहा है। इस युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी तनाव…
 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
Advt.