बैंक की नौकरी चाहिए तो संभलकर खर्च करें, खराब सिबिल स्कोर फेर सकता है उम्मीदों पर पानी

Updated on 19-03-2026 01:06 PM
नई दिल्ली: अगर आप सरकारी बैंक में नौकरी करने का सपना देख रहे हैं, तो अब केवल परीक्षा पास करना ही काफी नहीं होगा। केंद्र सरकार ने स्पष्ट किया है कि बैंक अब उम्मीदवारों के सिबिल स्कोर यानी क्रेडिट स्कोर ( Credit Score ) पर पैनी नजर रख रहे हैं। हाल ही में संसद में दी गई जानकारी के अनुसार, पिछले तीन वर्षों में 20 उम्मीदवारों की नियुक्ति सिर्फ इसलिए रद्द कर दी गई या उनके ऑफर लेटर वापस ले लिए गए क्योंकि उनका क्रेडिट हिस्ट्री ( Credit History ) खराब थी।राज्यसभा में एक सवाल का जवाब देते हुए वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने बताया कि बैंक उन कर्मचारियों के बीच जिम्मेदार ऋण व्यवहार (Responsible Credit Behaviour) को बढ़ावा देना चाहते हैं, जिन्हें जनता के पैसे की सुरक्षा की जिम्मेदारी सौंपी जाती है। उन्होंने यह भी साफ किया कि यह संख्या बैंकिंग परीक्षा लेने वाली एजेंसी आईबीपीएस ( IBPS ) द्वारा चुने गए कुल उम्मीदवारों का महज 0.02% ही है।

क्या हैं मुख्य नियम?

  • बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) के माध्यम से आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को जॉइनिंग के समय एक हेल्दी क्रेडिट हिस्ट्री बनाए रखना अनिवार्य है।
  • न्यूनतम कट-ऑफ स्कोर क्या होगा, यह हर बैंक अपनी नीति के अनुसार तय करता है। आमतौर पर 650 या उससे अधिक के स्कोर को अच्छा माना जाता है।
  • यह नियम उन उम्मीदवारों पर लागू नहीं होता जिनका कोई बैंक खाता नहीं है या जिनका कोई पिछली क्रेडिट हिस्ट्री नहीं है। ऐसे उम्मीदवारों के लिए यह आवेदन की अनिवार्य शर्त नहीं है।

क्यों जरूरी है अच्छा क्रेडिट स्कोर?

बैंकों का मानना है कि जो व्यक्ति अपने निजी वित्तीय मामलों (जैसे लोन की ईएमआई या क्रेडिट कार्ड बिल) में लापरवाह है, उसे जनता की जमा पूंजी संभालना जोखिम भरा हो सकता है। जानकारों के मुताबिक, अब केवल लोन ही नहीं बल्कि समय पर बिजली-पानी जैसे यूटिलिटी बिलों के भुगतान को भी क्रेडिट स्कोर में जोड़ने पर चर्चा चल रही है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 February 2026
नई दिल्ली: देश में जिस तरह से डिजिटल बैंकिंग की सर्विस बढ़ रही है, ग्राहकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा…
 26 February 2026
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग टैक्स चोरी रोकने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए नए नियम और फॉर्म लेकर आया है। अब घर का किराया दिखाकर टैक्स बचाने वालों को अपने मकान…
 26 February 2026
नई दिल्‍ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इजराइली संसद 'नेसेट' को संबोधित किया। इस दौरान उन्‍होंने भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्‍यवस्‍था पर खास रोशनी डाली। जल्‍द ही इसके टॉप…
 26 February 2026
नई दिल्ली: कैम्पा... सॉफ्ट ड्रिंक का एक ऐसा नाम जो आज आपको हर जगह सुनने को मिल जाएगा। 80 और 90 के दशक तक इस देसी कोल्ड ड्रिंक ने भारतीयों के…
 25 February 2026
नई दिल्ली: दिल्ली के करीब गुरुग्राम में आईएमटी मनेसर को अब तक एक बड़े औद्योगिक क्षेत्र के रूप में जाना जाता था लेकिन अब यह दिल्ली-एनसीआर में सबसे तेजी से उभर…
 25 February 2026
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) अपने निवेश के तरीके में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब अपनी पांच अलग-अलग स्कीमों के पैसे को अलग-अलग लगाने के…
 25 February 2026
नई दिल्ली: साइबर सिटी बेंगलुरु में लगे एटीएम से कैश लगभग गायब है। लोग एक एटीएम से दूसरे एटीएम जा रहे हैं, लेकिन उन्हें पूरी तरह कैश नहीं मिल पा रहा…
 25 February 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समय बौखला गए हैं। ट्रंप प्रशासन ने भारत समेत कई देशों के सोलर इंपोर्ट पर टैक्स लगा दिया है। अमेरिका ने भारत से होने…
 24 February 2026
मुंबई: नि:संतान दंपत्तियों के घर किलकारी गुंजाने वाली दिल्ली की कंपनी गॉडियम आईवीएफ एंड वुमेन हेल्थ ( Gaudium IVF ) के आईपीओ में बिडिंग का आज आखिरी दिन है। इसके…
Advt.