आपकी पत्नी का घर आपसे भी बड़ा है... Nvidia के जेंसन हुआंग ने मुकेश अंबानी से क्यों कहा ऐसा?

Updated on 25-10-2024 01:06 PM
नई दिल्ली: दुनिया के टॉप रईसों में शामिल मुकेश अंबानी और जेंसन हुआंग गुरुवार को मुंबई में एक मंच पर थे। हुआंग दुनिया का दूसरी सबसे वैल्यूएबल कंपनी एनवीडिया के सीईओ हैं। मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में एनवीडिया एआई समिट इंडिया चल रहा है। इस दौरान अंबानी और हुआंग ने एआई और भारत के बढ़ते टेक इन्फ्रास्ट्रक्चर समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। 18.5 एकड़ में फैला और बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर मुकेश अंबानी की पत्नी नीता अंबानी के दिमाग की उपज है। यह बिजनस, एंटरटेनमेंट, कल्चर और रिटेल का हब है। मुकेश अंबानी ने जब इस सेंटर के बारे में हुआंग तो बताया तो वहां मौजूद लोग अपनी हंसी को नहीं रोक पाए।

हुआंग ने जब मुकेश अंबानी को स्टेज पर बुलाया तो उनका परिचय इंडस्ट्री के एक ऐसे अगुआ के रूप में कराया जिसने भारत के डिजिटलीकरण में मदद की। उन्होंने कहा, भारत को हाई टेक और डीप टेक इंडिया बनाने में सबसे ज्यादा योगदान मुकेश ने दिया है। इसका जवाब देते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि वह हुआंग का मुंबई और खासतौर पर जियो वर्ल्ड सेंटर में स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि इस सेंटर को उनकी पत्नी नीता अंबानी ने बनाया है। अंबानी ने कहा, जियो वर्ल्ड सेंटर को मेरी पत्नी ने बनाया है। अगर मैं यह न कहूं की इसे मेरी पत्नी ने बनाया है तो मुझे ऐसा कहने के लिए कहा गया है।' इस पर वहां हंसी का ठहाका गूंज उठा।

पत्नी का घर आपसे बड़ा

हुआंग ने कहा, 'आपकी पत्नी का घर आपसे भी बड़ा है। मैं सोचता था कि आपका घर बहुत बड़ा है। मुकेश के हाउस से मैं कैलिफोर्निया में अपना घर देख सकता हूं।' उनकी इस बात पर मुकेश अंबानी भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए। जियो वर्ल्ड सेंटर में धीरूभाई अंबानी स्क्यावर, जियो वर्ल्ड कनवेंशन सेंटर, जियो वर्ल्ड ड्राइव और नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर मौजूद हैं। इसे कई चरणों में विकसित किया जा रहा है। हुआंग ने कहा कि उनकी कंपनी ने भारत में एआई कम्प्यूटिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर और एक इनोवेशन सेंटर बनाने के लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के साथ एक समझौता किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
 18 March 2026
नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
 18 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
 18 March 2026
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
 17 March 2026
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
Advt.