हवाई जहाज की कम से कम 60फीसदी सीटें अब मिलेंगी फ्री में! डीजीसीए का एयरलाइंस को निर्देश
Updated on
18-03-2026 01:03 PM
नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद की सीट के लिए पैसे मांगे जो हैं। जो सीटें फ्री में उपलब्ध है वह जहाज के एकदम से पीछे, वह भी बीच वाली होती है। कभी-कभी तो एक पीएनआर पर बुक लोगों को भी अलग-अलग सीटें आवंटित कर जाती है। इस वजह से परिवार का एक सदस्य यहां तो एक सदस्य वहां बैठ कर यात्रा करता है। इस पर केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने सख्त रूख अपना है।
क्या कहना है सरकार ने
सरकार ने एयरलाइन्स को कहा है कि किसी भी फ्लाइट में कम से कम 60 फीसदी सीटें फ्री में सेलेक्शन के लिए उपलब्ध हों। उल्लेखनीय है कि ढेरों यात्रियों ने सीट सेलेक्शन चार्ज की आड़ में एयलाइनों के खेल के बारे में शिकायत की थी। ग्राहकों का कहना है कि इसी बहाने वे ग्राहकों से कुछ अतिरिक्त राशि वसूलते हैं।
अभी क्या होता है
अभी देखा गया है कि भारतीय एविएशन कंपनियां आगे की सीटें, खिड़की की सीटें (Window Seats), आयल (Aisle seats), एक्स्ट्रा लेग रूम वाली सीटों का कुछ ज्यादा चार्ज करते हैं। किसी भी जहाज में बहुत कम सीटें फ्री वाली होती हैं। फ्री की अधिकतर सीटें बीच वाली और पीछे की होती हैं। यहां तक कि एक परिवार के सदस्यों को भी अतिरिक्त पैसे नहीं देने पर अलग-अलग सीट दे दिया जाता है। इस वजह से ही सोशल मीडिया पर लोगों का प्रतिरोध बढ़ रहा है।
डीजीसीए ने दिया निर्देश
अब डायरेक्टर जनरल सिविल एविएशन (DGCA) ने एयरलाइन्स को कहा है कि वे कम से कम 60 फीसदी सीटें तो फ्री का रखें ही। साथ ही एक ही पीएनआर पर बुक किए गए यात्रियों को सीट एक साथ ही दें। रेगुलेटर ने विमानों की देरी से उड़ने, फ्लाइट कैंसिलेशन और डिनायल बोर्डिंग के मामलों में भी यात्रियों के अधिकार की रखा करने को कहा है। कंपनियां अपनी वेबसाइट, मोबाइल ऐप, और एयरपोर्ट के काउंटर पर भी इसे विशेष तौर पर दर्शाएं।
नई दिल्ली: देश में जिस तरह से डिजिटल बैंकिंग की सर्विस बढ़ रही है, ग्राहकों को कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा…
नई दिल्ली: इनकम टैक्स विभाग टैक्स चोरी रोकने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए नए नियम और फॉर्म लेकर आया है। अब घर का किराया दिखाकर टैक्स बचाने वालों को अपने मकान…
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को इजराइली संसद 'नेसेट' को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था पर खास रोशनी डाली। जल्द ही इसके टॉप…
नई दिल्ली: दिल्ली के करीब गुरुग्राम में आईएमटी मनेसर को अब तक एक बड़े औद्योगिक क्षेत्र के रूप में जाना जाता था लेकिन अब यह दिल्ली-एनसीआर में सबसे तेजी से उभर…
नई दिल्ली: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन ( EPFO ) अपने निवेश के तरीके में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। अब अपनी पांच अलग-अलग स्कीमों के पैसे को अलग-अलग लगाने के…
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस समय बौखला गए हैं। ट्रंप प्रशासन ने भारत समेत कई देशों के सोलर इंपोर्ट पर टैक्स लगा दिया है। अमेरिका ने भारत से होने…
मुंबई: नि:संतान दंपत्तियों के घर किलकारी गुंजाने वाली दिल्ली की कंपनी गॉडियम आईवीएफ एंड वुमेन हेल्थ ( Gaudium IVF ) के आईपीओ में बिडिंग का आज आखिरी दिन है। इसके…