'अपनी शादी तो संभाल नहीं पाईं...' ईशा मालवीय का रिंकू धवन को मुंहतोड़ जवाब, जानिए क्यों छिड़ी है जुबानी जंग!
Updated on
30-05-2024 02:03 PM
सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' में नजर आईं टीवी एक्ट्रेस ईशा मालवीय और उनके रिलेशनशिप की खूब भद्द पिटी थी। पहले तो एक्स बॉयफ्रेंड अभिषेक कुमार संग छीछालेदर हुई। फिर जब शो में करेंट बॉयफ्रेंड समर्थ जुरेल आएं, तब भी खूब बवाल हुआ। खैर। ईशा अब समर्थ के साथ भी नहीं हैं। कुछ दिनों पहले इनका ब्रेकअप हो गया। इसको लेकर BB 17 की कंटेस्टेंट रहीं रिंकू धवन ने अपनी राय रखी और ईशा को काफी भला-बुरा कहा, जिस पर अब ईशा ने भी रिएक्ट किया है और अपनी भड़ास निकालते हुए करारा जवाब दिया है।
Isha Malviya ने 'गलाटा प्लस' को इंटरव्यू दिया। उन्होंने रिंकू धवन पर गुस्सा निकालते हुए कहा कि वो खुद तलाकशुदा हैं और अपनी शादी नहीं संभाल पाईं, वो 20 साल की लड़की पर कॉमेंट कर रही हैं!
'वो तलाकशुदा हैं, खुद की शादी तो संभली नहीं'
ईशा ने आगे कहा, 'हां हम यंगस्टर्स हैं। हम रिलेशनशिप में आते हैं और हमारा ब्रेकअप होता है, लेकिन वो तो तलाकशुदा हैं। मैं ऐसा बोलना नहीं चाहती, लेकिन उन्हें भी दूसरों पर कॉमेंट नहीं करना चाहिए, क्योंकि वो खुद की शादी तो संभाल नहीं पाईं।
रिंकू धवन ने क्या कहा था?
रिंकू ने जूम को दिए इंटरव्यू में ईशा मालवीय पर पर्सनल कॉमेंट किया था। उन्होंने कहा था कि वो इस बात से हैरान नहीं हैं कि ईशा और समर्थ का ब्रेकअप हो गया, क्योंकि मुझे पता था कि ऐसा ही होगा। वो बोलीं, 'मैंने तो समर्थ से भी कहा था कि देखना 6 महीने बाद अखबार में खबर छपी होगी कि ईशा किसी और के साथ है।'
'आगे बढ़ने के लिए लोगों का इस्तेमाल करती है ईशा'
रिंकू ने ये भी दावा किया कि ईशा लोगों का इस्तेमाल करती है और फिर आगे बढ़ जाती है। उन्होंने कहा, 'वो बहुत एंबिशियस लड़की है, जिसमें कुछ गलत नहीं है। जो जब तक काम आए, तब तक ठीक, उसके बाद फिर जाओ।'
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…