महिला को छेड़ने के आरोप पर पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खोया आपा, कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, टी20 वर्ल्ड कप का है बवाल

Updated on 13-03-2026 01:18 PM
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान उन्होंने श्रीलंका में एक महिला के साथ दुर्व्यवहार किया था। सलमान ने इन खबरों को झूठा, दुर्भावनापूर्ण और अत्यधिक मानहानिपूर्ण करार देते हुए गुरुवार को सोशल मीडिया के जरिए इस कानूनी कार्रवाई की जानकारी साझा की।

सलमान मिर्जा पर लगे थे आरोप

रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि यह घटना कैंडी के एक होटल में श्रीलंका के खिलाफ पाकिस्तान के अंतिम सुपर 8 मैच से पहले हुई थी। खबरों के मुताबिक होटल की एक महिला हाउसकीपिंग स्टाफ ने शोर मचाया था जिसके बाद होटल कर्मियों ने बीच-बचाव किया। यह भी कहा गया कि इस कथित घटना की जानकारी पाकिस्तान टीम के मीडिया मैनेजर को दी गई थी। हालांकि सलमान मिर्जा ने इन सभी दावों को सिरे से खारिज कर दिया है।

सलमान मिर्जा ने फिर दी सफाई

अपने ट्विटर अकाउंट पर नाराजगी जाहिर करते हुए सलमान मिर्जा ने लिखा, 'मीडिया में एक बेतुकी खबर चल रही है और मैं इस तरह की सस्ती पत्रकारिता की कड़े शब्दों में निंदा करता हूं। कोई भी मीडिया हाउस बिना पुष्टि के कोई भी खबर प्रसारित नहीं कर सकता। मैंने पत्रकार शाहिद हाशमी और एआरवाई न्यूज के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया है। इस तरह की गंदी रिपोर्टिंग पर प्रतिबंध लगना चाहिए और पाकिस्तान सरकार को ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।'

पीसीबी ने भी किया सपोर्ट

इस मामले में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भी अपने खिलाड़ी का पुरजोर समर्थन किया है। पीसीबी ने पहले ही इन दावों को निराधार और फर्जी बताते हुए रिपोर्टर से सार्वजनिक माफी की मांग की थी। बोर्ड ने स्पष्ट किया कि खिलाड़ियों के चरित्र को निशाना बनाने वाली किसी भी 'एजेंडा-संचालित' फर्जी खबर को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

पीसीबी ने अपने बयान में कहा, 'हमारे खिलाड़ियों के चरित्र को निशाना बनाने वाली एजेंडा-संचालित फर्जी खबरें अस्वीकार्य हैं। रिपोर्टर को बिना किसी देरी के सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए ऐसा न करने पर पीसीबी ऐसी दुर्भावनापूर्ण सामग्री से सख्ती से निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएगा।'

टी20 वर्ल्ड कप से पाकिस्तान बाहर

पाकिस्तान की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 चरण से ही बाहर हो गई थी और सेमीफाइनल में जगह बनाने में नाकाम रही थी। हार के बाद से ही टीम और खिलाड़ियों को लेकर कई तरह की खबरें सामने आ रही थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 February 2026
महान अभिनेता धर्मेंद्र का नवंबर 2025 में निधन हो गया। पिछले रविवार को लंदन में आयोजित 79वें बाफ्टा पुरस्कारों के 'स्मृति समारोह' में उन्हें सम्मानित किया गया। इस साल मरणोपरांत…
 26 February 2026
उत्तर प्रदेश के एक गुरुकुल स्कूल के छात्रों ने राजपाल यादव से निराशा जताई थी, जिसके बाद एक्टर ने जवाब दिया है। छात्रों ने उनके जेल में रहने के दौरान…
 26 February 2026
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का सुपरस्टार पवन सिंह के साथ उतार-चढ़ाव भरा रिश्ता रहा था। वो अक्सर अपने जीवन और करियर पर उस दौर के प्रभाव के बारे में खुलकर…
 26 February 2026
विपुल अमृतलाल शाह के बैनर तले बनी 'द केरल स्‍टोरी 2' की रिलीज पर असमंजस की स्‍थ‍िति बनी हुई है। केरल राज्य को 'बदनाम करने' के आरोपों में घ‍िरी इस…
 26 February 2026
नई दिल्ली: सलमान अली आगा को पिछले साल पाकिस्तान का नियमित टी20 कप्तान बनाया था। सिर्फ चार मैचों के बाद ही मोहम्मद रिजवान से कप्तानी छीन ली गई थी। रिजवान के…
 26 February 2026
नई दिल्ली: सेमीफाइनल की राह को लेकर अगर-मगर के भंवर में फंसी टीम इंडिया को जिंबाब्वे के खिलाफ एक बड़ी जीत हासिल करनी होगी। हालांकि, इतने से भी बात नहीं बनेगी,…
 26 February 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान एक पाकिस्तानी शो पर आकर टिप्पणी करते रहते हैं। मोहम्मद आमिर ने अब उस शो पर…
 26 February 2026
नई दिल्ली: लियोनेल मेसी... यह एक ऐसा नाम है जिससे शायद दुनिया में हर कोई वाकिफ होगा। जो फुटबॉल देखता भी नहीं है और खेल के किसी खिलाड़ी को जानता नहीं…
 26 February 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। इसके बाद तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा। न्यूनतम तापमान अगले सात दिनों तक लगभग स्थिर रहेगा। बीते 24…
Advt.