यासीन मछली का गुर्गा राजगढ़ में गिरफ्तार:ड्रग डीलिंग के लिए गया था, 85 हजार की एमडी ड्रग सहित पकड़ाया

Updated on 17-11-2025 11:59 AM
भोपाल, भोपाल के ऐशबाग इलाके में रहने वाले ड्रग तस्कर सनब्बर को राजगढ़ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वह यासीन उर्फ मछली का खास गुर्गा है।

22 जुलाई 2025 को यासीन की गिरफ्तारी की बाद पेडलर के तौर पर उसका नाम सामने आया था। तब से ही आरोपी सनब्बर फरार चल रहा था। उसके खिलाफ क्राइम ब्रांच में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज है।

आरोपी राजगढ़ में ट्रक की डिलीवरी देने गया था, जहां मुखबिर की सूचना पर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से 85 हजार की एमडी ड्रग्स भी बरामद हुई है।

तारागंज रोड पर घेराबंदी कर पकड़ा राजगढ़ की सारंगपुर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक शख्स गोल्डन कलर की कार के साथ तारागंज रोड पर खड़ा है और उसके पास अवैध एमडी ड्रग्स मौजूद हैं।

इसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा। पूछताछ पर आरोपी ने अपना नाम सनब्बर अंसारी बताया जो ऐशबाग के बोगदापुल बाग फरहद अफजा निवासी है।

हाल ही में भाई पकड़ाया, उस पर भी मामले दर्ज सनब्बर पर पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। उसके भाई शाकिर को हाल ही में क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.