Dhurandhar 2 के शोज दूसरे दिन भी कैंसिल, तमिल-तेलुगू फैंस रिफंड लेकर निराश लौटे, कहां हुई गड़बड़?

Updated on 20-03-2026 01:27 PM
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर में प्रिव्यू शोज रखे गए थे। फिल्म पैन इंडिया लेवल पर बड़ी धूमधाम से रिलीज होने वाली थी, लेकिन प्रिव्यू शोज में ही अफरा-तफरी मच गई। जहां 'मराठा मंदिर' और 'गेटी गैलेक्सी' समेत कई थिएटर्स में 'धुरंधर: द रिवेंज' के शोज कैंसिल हो गए, वहीं दूसरे दिन भी भौकाल मच गया क्योंकि तमिल और तेलुगू शोज भी रद्द कर दिए गए। गुरुवार, 19 मार्च को आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और तमिलनाडु में 'धुरंधर 2' के शोज कैंसिल कर दिए गए, जिससे दर्शक परेशान हो गए और वहीं थिएटर मालिक भी इस सवाल का जवाब ढूंढते रहे कि आखिर शोज क्यों कैंसिल किए गए।

ऐसा तब हुआ, जब 'धुरंधर: द रिवेंज' के पेड प्रिव्यू शोज कैंसिल होने पर आदित्य धर ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी थी और वादा किया था कि क्षेत्रीय भाषाओं के शोज 19 मार्च की सुबह से शुरू हो जाएंगे, पर ऐसा नहीं हुआ, बल्कि तमिल और तेलुगू भाषा के शोज रद्द कर दिए गए। जो फैंस साउथ में 'धुरंधर 2' के डब वर्जन का इंतजार कर रहे थे, उन्हें निराशा हाथ लगी।

तेलुगू और तमिल के शोज रद्द, निराश फैंस को थिएटर्स ने किया रिफंड

'धुरंधर 2' के तेलुगू वर्जन प्रीमियर के जो शोज पहले से शेड्यूल थे, वो कई जगहों पर कैंसिल हो गए, जिसके बाद थिएटर्स के मालिकों ने दर्शकों के पैसे रिफंड करने शुरू कर दिए। यह अचानक बदलाव तब आया जब तमिल और तेलुगू में डब किए 'धुरंधर 2' के वर्जन समय पर थिएटर्स तक नहीं पहुंच पाए। इसके कारण एक्जीबिटर्स के पास फिल्म के शोज कैंसिल करने के अलावा और कोई चारा ही नहीं बचा। मालूम हो कि देशभर में करीब 500 थिएटर्स में 'धुरंधर 2' के शोज कैंसिल हुए।

इंडस्ट्री एनालिस्ट अनुपम रेड्डी ने बताई शोज रद्द होने की वजह

इस बारे में इंडस्ट्री एनालिस्ट अनुपम रेड्डी ने 'स्क्रीन' को बताया, 'मेकर्स की प्लानिंग की कमी के कारण ऐसा हुआ है। हमें पूरा भरोसा है कि फिल्म आज रात तक मिल जाएगी ताकि हमें कल के शो रद्द न करने पड़ें।'

KDM न मिलने से खड़ी हुई परेशानी

वहीं, हैदराबाद के एक एक्जीबिटर ने कहा, 'KDM (Key Delivery Message) एक डिजिटल एन्क्रिप्शन कोड है, जो किसी विशिष्ट थिएटर में एक विशिष्ट समय पर फिल्म के डिजिटल प्रिंट (DCP- Digital Cinema Package) को 'अनलॉक' करता है। इसके बिना, भले ही थिएटर के पास फिल्म की हार्ड ड्राइव हो, कंटेंट स्क्रीन नहीं किया जा सकता। डब किए गए वर्जन के लिए डिलीवरी का समय और भी कम होता है। उनके लिए अलग DCPs और अलग KDMs की जरूरत होती है।'

क्या है 'धुरंधर 2' के शोज कैंसिल होने की वजह? कहां हुई गड़बड़?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'धुरंधर 2' के तेलुगू, तमिल, मलयालम और कन्नड़ के शोज कैंसिल होने की एक और मुख्य वजह बताई जा रही है। और वो ये है कि डब वर्जन के लिए सेंसर सर्टिफिकेट जारी करने में देरी हुई। हालांकि मेकर्स ने फिल्म को एक साथ कई भाषाओं में रिलीज करने की योजना बनाई थी, लेकिन रीजनल सेंसरशिप प्रोसेस में तय समय से अधिक वक्त लग गया, जिससे थिएटर्स में 'धुरंधर 2' समय पर रिलीज नहीं हो सकी। इस तकनीकी रुकावट के कारण कई मॉर्निंग शोज कैंसिल हो गए, जिससे पहले से टिकट बुक करा चुके दर्शक परेशान हो गए और कन्फ्यूज दिखे। इस वजह से वेट्री थिएटर्स जैसे सिनेमाघरों ने जहां 19 मार्च की रात तक के शोज रद्द कर दिए, वहीं कई एक्जीबिटर्स को मजबूरन मैन्युअली रिफंड की प्रक्रिया करनी पड़ रही और कुछ मामलों में रीजनल स्लॉट को हिंदी वर्जन में सबटाइटल के साथ दिखाना पड़ा।

हिंदी के भी कई शोज कैंसिल, भड़के थिएटर मालिक यह बोले थे

इसी तरह 'धुरंधर 2' के हिंदी वर्जन को भी थिएटर्स के मालिक सही समय पर नहीं चला पाए थे। मराठा मंदिर और गेटी गैलेक्सी समेत कई थिएटर्स में फिल्म के हिंदी शोज कैंसिल कर दिए गए थे। इसे लेकर जहां डायरेक्टर आदित्य धर ने सोशल मीडिया पर माफी मांगते हुए आधिकारिक बयान जारी किया था, वहीं 'गेटी गैलेक्सी' और 'मराठा मंदिर' के मालिक मनोज देसाई ने जियो स्टूडियोज के प्रति नाराजगी जाहिर करते हुए बताया था कि उन्हें सही समय पर फिल्म के लिए KDM नहीं दिया गया।

''धुरंधर' से पैसे कमा लिए तो अब कैंसिल शोज की परवाह नहीं'

उन्होंने कहा था कि जब तक थिएटर्स को KDM नहीं दिया जाएगा, वो फिल्म नहीं चला सकते। मनोज देसाई ने मेकर्स पर गुस्सा निकालते हुए कहा था कि उन्होंने 'धुरंधर' से खूब पैसा कमाया औ इसलिए इतने सारे शोज कैंसिल होने पर भी परवाह नहीं की।

'धुरंधर 2' का कलेक्शन

'धुरंधर 2' के कलेक्शन की बात करें, तो रिलीज के दो दिनों के अंदर ही इसने बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है और देश की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बन गई है। इसने प्रिव्यू शोज और ओपनिंग डे के शोज से मिलाकर दो दिनों में 145.55 करोड़ का नेट कलेक्शन और 172.63 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 February 2026
महान अभिनेता धर्मेंद्र का नवंबर 2025 में निधन हो गया। पिछले रविवार को लंदन में आयोजित 79वें बाफ्टा पुरस्कारों के 'स्मृति समारोह' में उन्हें सम्मानित किया गया। इस साल मरणोपरांत…
 26 February 2026
उत्तर प्रदेश के एक गुरुकुल स्कूल के छात्रों ने राजपाल यादव से निराशा जताई थी, जिसके बाद एक्टर ने जवाब दिया है। छात्रों ने उनके जेल में रहने के दौरान…
 26 February 2026
भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का सुपरस्टार पवन सिंह के साथ उतार-चढ़ाव भरा रिश्ता रहा था। वो अक्सर अपने जीवन और करियर पर उस दौर के प्रभाव के बारे में खुलकर…
 26 February 2026
विपुल अमृतलाल शाह के बैनर तले बनी 'द केरल स्‍टोरी 2' की रिलीज पर असमंजस की स्‍थ‍िति बनी हुई है। केरल राज्य को 'बदनाम करने' के आरोपों में घ‍िरी इस…
 26 February 2026
नई दिल्ली: सलमान अली आगा को पिछले साल पाकिस्तान का नियमित टी20 कप्तान बनाया था। सिर्फ चार मैचों के बाद ही मोहम्मद रिजवान से कप्तानी छीन ली गई थी। रिजवान के…
 26 February 2026
नई दिल्ली: सेमीफाइनल की राह को लेकर अगर-मगर के भंवर में फंसी टीम इंडिया को जिंबाब्वे के खिलाफ एक बड़ी जीत हासिल करनी होगी। हालांकि, इतने से भी बात नहीं बनेगी,…
 26 February 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान एक पाकिस्तानी शो पर आकर टिप्पणी करते रहते हैं। मोहम्मद आमिर ने अब उस शो पर…
 26 February 2026
नई दिल्ली: लियोनेल मेसी... यह एक ऐसा नाम है जिससे शायद दुनिया में हर कोई वाकिफ होगा। जो फुटबॉल देखता भी नहीं है और खेल के किसी खिलाड़ी को जानता नहीं…
 26 February 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान धीरे-धीरे बढ़ेगा। इसके बाद तापमान में बड़ा बदलाव नहीं होगा। न्यूनतम तापमान अगले सात दिनों तक लगभग स्थिर रहेगा। बीते 24…
Advt.