गलत कॉन्फिगरेशन हो सकती है अहमदाबाद विमान हादसे की वजह:रिटायर्ड विंग कमांडर ने दी जानकारी

Updated on 14-06-2025 02:09 PM

अहमदाबाद विमान हादसे पर हरियाणा के अंबाला में भारतीय वायुसेना से रिटायर्ड विंग कमांडर एस.डी. विज ने बताया कि विमान के दोनों इंजनों का एक साथ खराब होना बहुत ही दुर्लभ है।

उन्होंने उदाहरण दिया कि पहले भी ऐसी घटनाएं हुई थीं, जैसे ‘मिरेकल ऑन द हडसन’ अमेरिका का एक विमान पक्षियों से टकराकर अपने दोनों इंजन खो बैठा था, फिर भी उसने सुरक्षित लैंडिंग किया था।

दूसरा उदाहरण एयर ट्रान्साट फ्लाइट 236 का है, जहां ईंधन लीक होने की वजह से दोनों इंजन बंद हो गए थे, फिर भी विमान सुरक्षित उतर आया था।

गौरतलब है कि अहमदाबाद से लंदन जा रहे एयर इंडिया बोइंग 787-8 ने 12 जून की दोपहर उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटना का शिकार हुआ था। इस विमान में 230 यात्री, 10 क्रू सदस्य और 2 पायलट थे।

मतलब कुल 242 लोगों ने सफर किया था। हादसे में केवल एक व्यक्ति जो सीट नंबर 11A पर बैठा था। सिर्फ वही यात्री जीवित बच पाया, जबकि बाकी सभी की मौत हो गई।

किसी ब्लॉकेज के कारण इंजन खराब हो सकता है

रिटायर्ड विंग कमांडर एस.डी. विज ने बताया कि इंजन खराब होने की वजह कोई रुकावट भी हो सकती है। उदाहरण के लिए, कूलेंट सिस्टम या तेल और ईंधन की पाइपें जाम होने से इंजन गरम होकर खराब हो सकता है या फिर दरारा आ सकती है।

टेक ऑफ के बाद विमान अधिक ऊंचाई तक नहीं पहुंच पाया था। उसने मुश्किल से 825 फीट की ऊंचाई ही हासिल किया थी। इसका लैंडिंग गियर भी बाहर ही था। साथ ही, इंजन ने ताकत खो दी थी, जिसके कारण विमान एकाएक नीचे आ गिरा।

बोले- पायलट ने गलत टेक-ऑफ कॉन्फिगरेशन लिया हो

उन्होंने बताया कि यह भी हो सकता है कि पायलट ने गलत टेक-ऑफ कॉन्फिगरेशन लिया हो। पायलट को इतनी चढ़ाई पर बने रहने के लिए संघर्ष करना पड़ा होगा। हादसे से पहले पायलट ने मे डे कॉल किया, लेकिन उसे संभलने का समय नहीं मिल पाया और प्लेन दुर्घटना का शिकार हो गया हो।

विंग कमांडर विज ने बताया कि फिलहाल ब्लैक बॉक्स मिल गया है हालांकि जहाज में मौजूद फ्यूल को आग लगने से वहां आग लगने से भूत ज्यादा तापमान हो गया था। परन्तु ब्लैक बॉक्स 1400 डिग्री तक तापमान सह सकता है। ब्लैक बॉक्स के अध्ययन से और इन्क्वायरी से ही बहुत चीजें स्पष्ट हो सकती है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 March 2026
हिंडौन सिटी: राजस्थान में एक बार फिर गुर्जर आंदोलन की सुगबुगाहट तेज हो गई है। रविवार को हिंडौन सिटी स्थित स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला के निवास पर 'गुर्जर आरक्षण संघर्ष…
 16 March 2026
ऋषिकेश: उत्तराखंड के ऐतिहासिक, पौराणिक और धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण ऋषिकेश से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, प्राचीन वीरभद्र महादेव मंदिर के पास एक पीपल के पेड़ के…
 16 March 2026
गाजीपुर: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी की सीनियर नेता शादाब फातिमा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर बड़ा हमला बोला है। शादाब फातिमा अखिलेश यादव मंत्रिमंडल…
 16 March 2026
पटना: बिहार में राज्यसभा चुनाव वोटिंग के दौरान कांग्रेस के 2 विधायकों ने खबर लिखे जाने तक अपना वोट नहीं डाला था। अगर ये अंत तक गायब रहते हैं तो समीकरण…
 16 March 2026
नई दिल्ली, पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के दूसरे ही दिन चुनाव आयोग ने 6 अफसरों का तबादला कर दिया। आयोग ने पीयूष पांडे की जगह सिद्धनाथ…
 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
Advt.