राजस्थान के ये सरकारी शिक्षक कौन, जिन्होंने टॉपर्स बच्चियों को अपने खर्चे पर करवाई हेलिकॉप्टर राइड, बताई वजह

Updated on 14-03-2026 01:19 PM
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर एग्जाम में टॉप करने वाली गर्ल्स के लिए कुछ ऐसा किया है, जो कई लोगों को प्रेरित करने वाला है। दरअसल, राजस्थान के सरकारी स्कूल की तीन मेधावी बेटियों के लिए 11 मार्च का दिन जिंदगी का बेहद खास और यादगार लम्हा बन गया। डीडवाना-कुचामन जिले के केराप गांव स्थित राजकीय महात्मा गांधी स्कूल की छात्राएं खुशी मेघवाल, रंजना नायक और ज्योति ने बोर्ड परीक्षा से पहले आयोजित एक टेस्ट में क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया था।

प्रिंसिपल ने छात्राओं से पूछा- क्या इनाम चाहती हो ?

उनकी इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र ढाका ने छात्राओं से पूछा कि वे इनाम में क्या चाहती हैं। इस पर छात्राओं ने मजाक में कहा कि वे हेलीकॉप्टर में घूमना चाहती हैं। लेकिन प्रिंसिपल ने उनकी इस बात को ऐसे ही रफा दफा नहीं किया। उन्होंने करीब एक लाख रुपये का निजी खर्च कर शुक्रवार को जयपुर के पास चौमूं में इन तीनों छात्राओं को हेलीकॉप्टर में बैठाकर करीब आधे घंटे तक आसमान की सैर करवाई। जब छात्राओं ने आसमान से जयपुर शहर को देखा तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उनके चेहरे पर उत्साह और गर्व की अनूभूति साफ झलक रही थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 February 2026
लुधियाना: लुधियाना की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर ने मंगलवार को इस्तीफा दे दिया है। उन पर आरोप था कि उन्होंने रमजान के खाने के इंतजाम को लेकर बहस के…
 26 February 2026
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हाउस टैक्स की बढ़ी हुई दरों को लेकर चल रहा कानूनी विवाद आखिरकार समाप्त हो गया। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने नगर निगम द्वारा टैक्स वृद्धि…
 26 February 2026
शिमला, दिल्ली में AI समिट में अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करने के आरोप में 3 यूथ कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर बुधवार को हिमाचल और दिल्ली पुलिस में टकराव हो गया।…
 26 February 2026
नई दिल्ली, पीएम नरेंद्र मोदी के इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन, यानी 10 करोड़ फॉलोअर्स हो गए हैं। इस प्लेटफॉर्म पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे दुनिया के पहले लीडर और…
 25 February 2026
अलीगढ़: भारतीय क्रिकेट टीम के ताबड़तोड़ बल्‍लेबाज रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह की अचानक तबीयत गंभीर हो गई है। उनको लिवर का चौथे स्‍टेज का कैंसर है। वह ग्रेटर नोएडा…
 25 February 2026
कोलकाता: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली केंद्र सरकार ने पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से पहले तटीय राज्य केरल का नाम केरलम करने को मंजूरी प्रदान कर दी है। केंद्रीय…
 25 February 2026
नई दिल्ली/भोपाल/देहरादून/शिमला, उत्तराखंड के पिथौरागढ़ के पंचाचूली समेत कई क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हुई। यहां ऊंचाई वाले इलाकों में तीन दिन से बर्फबारी जारी है। मौसम विभाग के मुताबिक, 27 और…
 25 February 2026
एविएशन पर नजर रखने वाली संस्था DGCA ने नॉन-शेड्यूल्ड ऑपरेटर (चार्टेड प्लेन, एयर एंबुलेंस) के लिए नियम सख्त कर दिए हैं। अब ऑपरेटर्स को अपनी वेबसाइट पर प्लेन की मेंटेनेंस…
 24 February 2026
गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ट्यूशन टीचर पर 10वीं कक्षा की छात्रा से डिजिटल रेप का आरोप…
Advt.