बाप रे! फ्लाइट से ज्यादा महंगा किराया प्राइवेट एसी बस का, दिवाली पर घर जाने वाले बोले- इससे तो अच्छा प्लेन

Updated on 13-10-2025 12:30 PM
चेन्नई दीपावली के त्योहार पर अपने घर जाने की तैयारी कर रहे यात्रियों के लिए इस बार सफर बेहद महंगा साबित हो रहा है। तमिलनाडु में प्राइवेट ओमनी बस ऑपरेटरों ने जबरदस्त किराया वसूली शुरू कर दी है। मांग बढ़ने के चलते किराए लगभग दोगुने हो गए हैं, जिससे यात्रियों को मजबूरी में मनमाने दाम चुकाने पड़ रहे हैं। हालांकि राज्य परिवहन विभाग ने पहले ही ओवरचार्जिंग को लेकर चेतावनी दी थी, लेकिन चेन्नई से मदुरै, तिरुचिरापल्ली और कोयंबटूर जैसे लोकप्रिय रूट्स पर टिकट की कीमतें रिकॉर्ड स्तर तक पहुंच गई हैं।

बड़ी ऑनलाइन बुकिंग साइट्स पर देखा गया है कि चेन्नई से मदुरै के लिए एकतरफा टिकट 4,500 रुपए तक पहुंच गया है, वहीं चेन्नई-तिरुचिरापल्ली और चेन्नई-कोयंबटूर रूट्स पर क्रमश: 3500 और 3000 रुपए तक किराया वसूला जा रहा है।

सरकार के तय रेट से कहीं ज्यादा वसूली

खास बात है कि चेन्नई-मदुरै के बीच फ्लाइट का किराया 4 हजार है। ऐसे में फ्लाइट के बराबर बस वालों के किराया वसूलने को लेकर बहस छिड़ गई है। बस वाले जो मनमाना किराया वसूल रहे हैं, वह राज्य सरकार और ओमनी बस एसोसिएशन के बीच 2022 में तय अधिकतम किराए से कहीं अधिक है। उस चार्ट के अनुसार, चेन्नई-तिरुचि के लिए 1,200 से 1,980 रुपए, चेन्नई-मदुरै के लिए 1,930 से 3,070 रुपए और चेन्नई-कोयंबटूर के लिए 1,730 से 2,880 रुपए तक किराया तय किया गया था।

परेशान लोग

लेकिन 17 से 23 अक्टूबर के बीच त्योहार की वजह से टिकट बुकिंग की होड़ मची हुई है, जिससे किराए तेजी से बढ़े हैं। मुद्दा यह भी है कि कई छोटे शहरों और तिरुचि जैसे बीच के स्टेशनों के लिए सीधी बस सेवाएं उपलब्ध नहीं हैं। अधिकतर बसें मदुरै या तिरुनेलवेली के लिए डायवर्ट की जा रही हैं। ऐसे में रास्ते में चढ़ने वाले यात्रियों से भी लंबी दूरी के हिसाब से ज्यादा किराया वसूला जा रहा है।
बस ऑपरेटरों का कहना है कि ईंधन की कीमतें, मरम्मत खर्च और ऑपरेशनल लागत बढ़ने के कारण किराए में इजाफा जरूरी हो गया है। उन्होंने 2022 के किराया चार्ट को अपडेट करने की मांग की है। बस मालिक संघ का तर्क है कि किराया चार्ट केवल अधिकतम सीमा बताता है और कोई भी शिकायत उनके ग्रीवांस मैकेनिज्म के जरिए सुलझाई जा सकती है

ओवर चार्जिंग के खिलाफ एक्शन में सरकार

इस बीच, राज्य परिवहन विभाग ने बड़े शहरों (जैसे मदुरै, तिरुचि और कोयंबटूर) के टोल प्लाज़ा और एंट्री पॉइंट्स पर जांच अभियान शुरू कर दिया है। विशेष निगरानी दलों को ओवरचार्जिंग और सुरक्षा मानकों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। परिवहन मंत्री एसएस शिवशंकर ने बताया कि अब तक कई ओवरचार्जिंग के मामले सामने आए हैं और एसोसिएशन को किराया तुरंत कम करने का निर्देश दिया गया है। नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई, जैसे परमिट निलंबन और जुर्माना लगाने की चेतावनी दी गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.