'सदन में नहीं बोलने देंगे' MP विधानसभा में टकराव के आसार, कांग्रेस ने तीन मंत्रियों के खिलाफ खोला मोर्चा

Updated on 17-02-2026 11:54 AM

भोपाल। विधानसभा में कांग्रेस उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल, नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और जनजातीय कार्यमंत्री विजय शाह को न तो बोलने देगी और न ही कोई बात सुनेगी। वहीं, अमेरिका से कृषि क्षेत्र को लेकर हुई ट्रेड डील के विरोध में 24 फरवरी को विधानसभा का घेराव किया जाएगा। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सोमवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में पत्रकारवार्ता कर आरोप लगाया कि इंदौर में दूषित जल से 35 मौतें हो गईं और सरकार राज्यपाल से अभिभाषण में स्वच्छ जल की बात करा रही है।

जहरीले कफ सीरप से छिंदवाड़ा, बैतूल और पांढुर्णा के साथ इंदौर के भागीरथपुरा में दूषित जल से मौतों के लिए जिम्मेदार स्वास्थ्य और नगरीय विकास एवं आवास मंत्री के साथ सेना की अधिकारी कर्नल सोफिया कुरैशी को लेकर अशालीन टिप्पणी करने वाले जनजातीय कार्यमंत्री विजय शाह के त्यागपत्र की मांग प्रदेश कांग्रेस ने की है।

सरकार को दूषित जल आपूर्ति के लिए दोषी नगरीय विकास एवं आवास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, जहरीले कफ सीरप के कारण बच्चों की मौतों के लिए उप मुख्यमंत्री स्वास्थ्य राजेंद्र शुक्ल और सेना की अधिकारी के विरुद्ध अशालीन टिप्पणी करने वाले विजय शाह पर कार्रवाई करनी चाहिए।

शाह मामले में सुप्रीम कोर्ट ने अभियोजन की कार्रवाई पर निर्णय लेने के निर्देश दिए लेकिन सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की। ऐसे मंत्रियों को सदन में न तो बोलने देंगे और न ही उनकी कोई बात सुनी जाएगी।

मुख्यमंत्री को चाहिए कि वे तीनों मंत्रियों का त्यागपत्र लें। अमेरिका के साथ हुई ट्रेड को लेकर पटवारी ने कहा कि किसानों को इसका सीधा नुकसान होगा। भारत सरकार तथ्यों को छुपा रही है।

किसान हित के लिए पार्टी 24 फरवरी को विधानसभा का घेराव करेगी। इसके पहले प्रवक्ताओं का चयन करने के लिए टैलेंट हंट कार्यक्रम का पोस्टर लांच किया गया। पार्टी प्रदेश, संभाग और जिला स्तर के प्रवक्ताओं का चयन साक्षात्कार लेकर करेगी। इसके लिए कमेटी गठित की गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.