'महिलाएं संतुष्टि के लिए कुत्ते के साथ सोती हैं', रेणुका चौधरी के एक्शन पर बीजेपी एमएलए के बयान की शिकायत महिला आयोग से

Updated on 06-12-2025 12:23 PM
पटना: संसद परिसर में कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी के कुत्ता लाने पर बीजेपी विधायक अजब टिप्पणी कर विवादों में घिर गए हैं। बीजेपी के विधायक ने इस पर सवाल पूछे जाने के बाद कुछ ऐसी बातें कहीं जिसको विपक्षी राजद ने अपना हथियार बना लिया है। बीजेपी विधायक ने ऐसी बात कह दी कि उससे नया बखेड़ा खड़ा होता नजर आ रहा है। इस बीच, राज्य महिला आयोग में एमएलए के खिलाफ शिकायत दर्ज हो गई है।राजद की एक महिला नेता ने एक पोस्ट शेयर किया है। इसमें एक यूट्यूबर को विधानसभा में इंटरव्यू देते वक्त बीजेपी के विधायक प्रमोद कुमार (पूर्व मंत्री) ने विवादित बयान दिया। इसमें वो कह रहे हैं कि 'बहुत लोग की आदत होती है कुत्ते के साथ सोना। आप मोबाइल पर वीडियो में देखिएगा तो बहुत लेडीज लोग अपनी आत्मसंतुष्टि के लिए कुत्ता के साथ सोती है। कुत्ता के साथ सोती है, मोबाइल पर आप देखिएगा। आप मोबाइल देखिएगा तो बहुत लोग कुत्ते के साथ सोते हैं। ए... बात सुनिए न कुत्ता ही उसका केंद्र है तो वो (रेणुका चौधरी) उसको साथ ले गई है।' नीचे देखिए वो वीडियो

राजद ने बोला हमला
इस बयान के बाद राजद नेता ने लिखा है कि 'महिलाएं संतुष्टि के लिए कुत्ते के साथ सोती हैं। मोदी जी के प्यारे विधायक, भाजपा की नेत्री और प्रवक्ता अपने इस जाहिल विधायक की बात से सहमत हैं? क्या मोदी जी को संतुष्टि तब मिलती है, जब उनके पाले हुए नेता महिलाओं के बारे में अभद्र टिप्पणी करते हैं?' हालांकि पोस्ट लिखने वाली प्रियंका भारती भी अपने बयानों को लेकर विवादों में रहती हैं।

राज्य महिला आयोग ने विधायक को नोटिस भेजा

वहीं बीजेपी विधायक के इस बयान पर राज्य महिला आयोग ने संज्ञान ले लिया है। एक अखबार के अनुसार बिहार राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष अप्सरा मिश्रा ने इस मामले में संज्ञान ले लिया है। उन्होंने कहा कि इस बयान को लेकर आयोग में एक आवेदन आया है। अब इसकी जांच कराई जाएगी। अगर ऐसा पाया जाता है तो विधायक प्रमोद कुमार से बात भी होगी और कार्रवाई भी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.