इज्जत की नहीं परवाह, 110 रन पर सिमटी इंग्लैंड, तीन सेशन में गिर चुके हैं 20 विकेट

Updated on 26-12-2025 01:24 PM
मेलबर्न: इंग्लैंड के गेंदबाजों ने एमसीजी की पिच पर ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजों को ढेर करके जो उम्मीद जगाई थी, वो इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने धूमिल कर दी है। एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट मैच में आज (26 दिसंबर) को इंग्लैंड की टीम पहली पारी में सस्ते में ढेर हो गई है। इंग्लैंड के लिए महज इतना ही सुकून रहा है कि टीम 100 रन से कम के स्कोर पर सिमटने से बाल-बाल बच गई, जिसके लिए गस एटकिंसन जिम्मेदार रहे हैं। एटकिंसन ने धुआंधार अंदाज बल्लेबाजी करते हुए एकसमय 91 रन पर 9 विकेट खो चुकी टीम को 100 रन के पार पहुंचाया है। मिचेल स्टार्क, माइकल नेजर और स्कॉट बोलैंड की खूंखार गेंदबाजी से इंग्लैंड की टीम 110 रन पर सिमट गई है। स्टार्क ने 2, नेजर ने 4 और बोलैंड ने 3 विकेट, जबकि कैमरुन ग्रीन ने 1 विकेट लिया है।

इससे पहले 3 टेस्ट हारकर सीरीज गंवाकर बॉक्सिंग-डे टेस्ट में इज्जत बचाने उतरे इंग्लैंड के लिए गेंदबाजों ने बड़ा काम किया था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही ऑस्ट्रेलिया को जोश टंग के नेतृत्व में इंग्लैंड के गेंदबाजों ने महज 152 रन पर लुढ़का दिया था। इससे लग रहा था कि इंग्लैंड इस टेस्ट में खास इरादे से उतरा है, लेकिन बल्लेबाजी में फिर लापरवाह रवैये ने उसकी लुटिया डुबो दी है। इस मैच में पहले ही दिन तीन सेशन के खेल में 20 विकेट गिर चुके हैं। इससे पहले सीरीज के पहले टेस्ट मैच में पर्थ में भी ऐसे ही विकेटों की झड़ी लगी थी और वह मैच दो दिन में ही खत्म हो गया था।

नहीं मिल रहा था आखिरी विकेट, ग्रीन ने पहली गेंद में किया कमाल

ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने इंग्लैंड के 9 बल्लेबाज 91 रन पर पवेलियन भेज दिए थे, लेकिन आखिरी विकेट नहीं मिल रहा था। गस एटकिंसन एक छोर पर खड़े होकर दनादन शॉट्स खेले जा रहे थे। इससे लग रहा था कि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहली पारी में रनों का ज्यादा अंतर नहीं रहेगा। करीब 6 ओवर तक यह संघर्ष चला। अपने प्रमुख गेंदबाजों के विकेट नहीं ले पाने पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने कैमरुन ग्रीन को पारी का उनका पहला ओवर फेंकने का मौका दिया। ग्रीन बल्ले से कुछ खास नहीं कर सके थे, लेकिन गेंद से उन्होंने स्मिथ को निराश नहीं किया और पहली ही गेंद पर एटकिंसन का स्टंप उखाड़कर इंग्लैंड की पारी समाप्त कर दी।

जो रूट ने फिर से बनाया डक

ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने इंग्लैंड का बैटिंग लाइनअप महज 30 ओवर में तहसनहस कर दिया है। इंग्लैंड के पहले 4 विकेट ही महज 16 रन पर गिर चुके थे। जो रूट इस बार माइकल नेजर का शिकार बने और फिर से 0 रन पर सिमट गए। यह इस सीरीज में रूट का दूसरा डक है। इससे पहले वे पर्थ में भी दूसरी पारी में 0 पर आउट हुए थे। हैरी ब्रूक ने 34 गेंद में 41 रन की पारी खेलकर वनडे के अंदाज में गेंदबाजों पर वर्चस्व बनाने की कोशिश की। उन्होंने 2 चौके और 2 छक्के लगाए। लेकिन पिच ऐसी बल्लेबाजी के लिए नहीं बल्कि खूंटा गाड़कर एक छोर थामने के लायक थी। ब्रूक को बोलैंड ने एलबीडब्ल्यू किया और फिर से विकेटों की झड़ी लग गई। ब्रूक के अलावा कप्तान बेन स्टोक्स (16 रन) और गस एटकिंसन (28 रन) ही दहाई के आंकड़े तक पहुंच सके। स्टार्क ने 23 रन देकर 2, नेजर ने 45 रन देकर 4, बोलैंड ने 30 रन देकर 3 और ग्रीन ने बिना कोई रन दिए 1 विकेट लिया है।

ऑस्ट्रेलिया भी 152 रन पर सिमटा था

इससे पहले इंग्लैंड के गेंदबाजों ने उस समय माहौल में गर्मी ला दी थी, जब पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम के विकेटों की झड़ी लग गई। ऑस्ट्रेलिया को जोश टंग ने करारे झटके दिए और उसे 152 रन पर ही समेट दिया। उस्मान ख्वाजा (29 रन), एलेक्स कैरी (20 रन) के बाद आखिर में माइकल नेजर (49 गेंद में 35 रन) ने किसी तरह टीम को 150 रन के पार पहुंचाया। टंग ने 45 रन देकर 5 विकेट लिए, जबकि एटकिंसन ने 28 रन देकर 2 और ब्रायडन कार्से व बेन स्टोक्स ने 1-1 विकेट चटकाया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.