बैंक शनिवार 29 मार्च को खुलेंगे या रहेंगे बंद, आखिर इतनी कन्‍फ्यूजन क्‍यों?

Updated on 29-03-2025 05:09 PM
नई दिल्‍ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और राज्य सरकारें मिलकर देश में बैंकों की छुट्टियां तय करते हैं। कुछ छुट्टियां पूरे देश में होती हैं। वहीं, कुछ अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिनों पर पड़ती हैं। बैंक की छुट्टियों में शनिवार की छुट्टियों का खास महत्व है। आरबीआई के नियमों के अनुसार, भारत में बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं। लेकिन, बहुत से ग्राहकों को यह समझने में परेशानी होती है कि महीने का पांचवां शनिवार बैंक के लिए काम करने का दिन है या नहीं। मार्च 2025 में पांचवां शनिवार 29 तारीख को है।
नियम यह है कि बैंक पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को खुलेंगे और दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहेंगे। अगर किसी शनिवार को कोई राष्ट्रीय या क्षेत्रीय छुट्टी होती है तो बैंक उस दिन भी बंद रहेंगे। इस तरह 29 मार्च को बैंक खुले रहेंगे। हालांकि, ग्राहकों को अपने राज्य की छुट्टियों की लिस्ट देख लेनी चाहिए ताकि उन्हें बैंक से जुड़े काम में कोई दिक्कत न हो। बैंक की छुट्टियों के दौरान बैंक की शाखाएं बंद रहती हैं। लेकिन, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग, ATM और UPI जैसी डिजिटल सेवाएं हमेशा की तरह काम करती रहती हैं। हालांकि, चेक क्लियरेंस और व्यक्तिगत सेवाएं जैसी कुछ बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।

बैंकों की छुट्टियां कैसे तय होती हैं?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) और राज्य सरकारें मिलकर यह तय करते हैं कि बैंकों में कब छुट्टी रहेगी। कुछ छुट्टियां तो ऐसी होती हैं जो पूरे देश में एक साथ होती हैं। जैसे कि गणतंत्र दिवस या स्वतंत्रता दिवस। लेकिन, कुछ छुट्टियां ऐसी होती हैं जो अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग दिन होती हैं। यह उस राज्य के त्योहारों और परंपराओं पर निर्भर करता है।

पांचवें शन‍िवार को खुलते हैं बैंक

बैंक की छुट्टियों में शनिवार की छुट्टियों का एक खास नियम है। आरबीआई के अनुसार, हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। इसका मतलब है कि महीने में दो शनिवार ऐसे होते हैं जब आप बैंक जाकर अपना काम नहीं करवा सकते।
लेकिन, बहुत से लोगों को इस बात को लेकर कंफ्यूजन रहता है कि अगर किसी महीने में पांच शनिवार हैं तो क्या पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहेंगे या बंद रहेंगे। तो, इसका जवाब यह है कि पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं। बैंक सिर्फ दूसरे और चौथे शनिवार को ही बंद रहते हैं। इस बारे में RBI का नियम बिल्कुल साफ है।

एलआईसी ऑफिस शनिवार, रविवार और सोमवार को खुले रहेंगे

भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने बताया है कि पॉलिसीधारकों को अपना प्रीमियम जमा करने की सुविधा देने के लिए उसकी शाखाएं सप्ताहांत और सोमवार को भी खुली रहेंगी। सोमवार को देश के कई हिस्सों में ईद के कारण छुट्टी है। पॉलिसीधारकों को किसी भी कठिनाई से बचाने के लिए 29 मार्च, 30 मार्च और 31 मार्च को एलआईसी के कार्यालय आधिकारिक कार्य समय के अनुरूप सामान्य परिचालन के लिए खुले रहेंगे। यह कदम बीमा नियामक इरडा के 12 मार्च, 2025 को जारी परामर्श के अनुरूप उठाया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
 18 March 2026
नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
 18 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
 18 March 2026
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
 17 March 2026
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
Advt.