बिहार चुनाव के बीच क्या फिर जेल जाएंगे 'छोटे सरकार'? दुलारचंद हत्याकांड में अनंत सिंह सहित पांच पर FIR
Updated on
31-10-2025 01:41 PM
पटना:बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले, बाहुबली पूर्व विधायक और JDU प्रत्याशी अनंत सिंह एक बार फिर गहरे विवादों में घिर गए हैं। मोकामा विधानसभा क्षेत्र सियासी रंजिश और हिंसा की चपेट में आ गया है, जिसके बाद यह सवाल उठ रहा है कि क्या अनंत सिंह को बिहार चुनाव के बीच फिर से जेल जाना पड़ेगा?
दरअसल, गुरुवार को मोकामा के टाल इलाके में हुई गोलीबारी और हत्या की घटना में अनंत सिंह को नामजद आरोपी बनाया गया है। यह मामला जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी पीयूष प्रियदर्शी के समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या से जुड़ा है, जिसके बाद पूरे इलाके में भारी तनाव व्याप्त है और पुलिस लगातार गश्त कर रही है।
अनंत सिंह समेत पांच पर एफआईआर दर्ज
मृतक दुलारचंद यादव के पोते के बयान पर पुलिस ने देर रात एफआईआर दर्ज की। इसमें अनंत सिंह, उनके दो भतीजे रणवीर और कर्मवीर सिंह समेत कुल पांच लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है। प्राथमिकी में आरोप है कि अनंत सिंह के समर्थकों ने पहले गोली चलाई और फिर गाड़ी चढ़ाकर दुलारचंद यादव की हत्या कर दी।
गाड़ी से बरामद हुआ था शव
पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि घटना तारतर गांव के पास हुई, जहां दो गुटों के बीच झड़प हुई थी। पुलिस ने मौके से दो-तीन गाड़ियां बरामद कीं जिनके शीशे टूटे हुए थे। इन्हीं में से एक गाड़ी से दुलारचंद यादव का शव मिला था। एसएसपी ने यह भी बताया कि मृतक पर पहले से हत्या और आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज थे।
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…