मनोज बाजपेयी के 'द फैमिली मैन' करने के खिलाफ थीं पत्नी शबाना, पूछने लगी थीं- ये सब पैसों के लिए कर रहे हो?
Updated on
24-05-2024 01:52 PM
एक तरफ मनोज बाजपेयी की फिल्म 'भैया जी' इस शुक्रवार, 24 मई को रिलीज हो चुकी है, और दूसरी ओर वह हिट वेब सीरीज 'द फैमिली मैन' के तीसरे सीजन की शूटिंग में बिजी हैं। फैंस बेसब्री से इस सीजन का इंतजार कर रहे हैं। मनोज बाजपेयी 'फैमिली मैन' बनकर हर दर्शक के दिल में जगह बना चुके हैं। लेकिन मनोज बाजपेयी की पत्नी शबाना नहीं चाहती थीं कि वह 'द फैमिली मैन' करें। वह इसके खिलाफ थीं, और यह खुलासा खुद एक्टर ने किया है।
Manoj Bajpayee ने रणवीर अलाहाबादिया के पॉडकास्ट में बताया कि पत्नी शबाना उस वक्त ओटीटी प्लेटफॉर्म के प्रभाव और उसकी ताकत से अंजान थीं। उन्हें लगा कि एक्टर The Family Man सिर्फ पैसों और परिवार के लिए कर रहे हैं।
मनोज ने बताया पत्नी क्यों थीं 'द फैमिली मैन' करने के खिलाफ
मनोज बाजपेयी ने कहा, 'जब मैं पहला सीजन कर रहा था, तो मेरी पत्नी ने चिंता से पूछा कि क्या सब ठीक है? तुम सीरीज क्यों कर रही हैं? मैंने उनसे कहा कि शबाना, यह (OTT और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म) अमेरिका में एक बड़ी बात है, और यह यहां भी पीक पर पहुंचेगा। लेकिन शबाना समझ नहीं पाईं।'
'तुम वो काम मत करो, जो पसंद नहीं और हम खुश हैं'
मनोज बाजपेयी ने आगे बताया कि शबाना को लगा कि वह सब पैसों के लिए कर रहे हैं। वह बोले, 'शबाना ने पूछा कि तुम पैसों के लिए ऐसा तो नहीं कर रहे? हम बहुत खुश हैं। तुम्हें वो काम करने की जरूरत नहीं है, जो तुम करना नहीं चाहते। फिर मैंने उससे कहा कि मैं इसे पैसों के लिए नहीं कर रहा हूं। यह एक बहुत अच्छा शो है और शो पूरी दुनिया में बहुत अच्छा परफॉर्म कर रहा है। हमने दो सीज़न शूट किए, और फिर महामारी आई और महामारी ने सब कुछ बदल दिया।'
'द फैमिली मैन 3' पर यह बोले थे मनोज बाजपेयी
मनोज बाजपेयी ने हाल ही 'द फैमिली मैन' के तीसरे सीजन को लेकर भी अपडेट दिया। मनोज ने बताया था कि शो का पहला शूटिंग शेड्यूल खत्म हो चुका है। तीसरे सीजन में जहां वह राष्ट्र की सुरक्षा पर मंडरा रहे खतरे से लड़ते नजर आएंगे, वहीं दूसरी ओर वह पत्नी के साथ अपने रिश्ते को भी सुधारने की कोशिश करते दिखेंगे। इस सीरीज में मनोज बाजपेयी ने श्रीकांत तिवारी नाम के एक मिडल क्लास आदमी का किरदार निभाया, जो असल में एक जासूस है। इसे OTT प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम किया जाएगा।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…