पीएम मोदी के लिए क्यों खास है 12 सितंबर की तारीख...जन्मदिन से पहले आज के दिन उनके फैंस को मिली थी 'गुड न्यूज'

Updated on 13-09-2025 02:24 PM
अहमदाबाद:प्रधानमंत्री नरेंद्र अपने 75वें जन्मदिन से ठीक पहले पांच राज्यों की यात्रा पर निकले हैं। वह अपने तीन दिवसीय दौरे में मिजोरम, मणिपुर,असम, बंगाल और फिर बिहार जाएंगे। पीएम मोदी ने दौरे के पहले पड़ाव में मिजोरम को 78 साल बाद रेलवे लाइन से जोड़कर किया है। इतना ही नहीं उनके दौरे हिंसाग्रस्त मणिपुर में शांति और भराेसे की बहाली की उम्मीद की जा रही है। अगर ऐसा हुआ तो पीएम मोदी के लिए 13 सितंबर की तारीख और भी अहम हो जाएगी। क्योंकि पीएम मोदी मणिपुर दौरे से पहले चार सितंबर को कुकी उग्रवादी समूहों के साथ संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर करके बड़ी सफलता हासिल की और अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद मणिपुर पहुंचकर विकास की सौगात देंगे। पीएम मोदी अपने 17 सितंबर के जन्मदिन से पहले 15 सितंबर को यह दौरा पूरा करके लौटेंगे।
PM मोदी से जुड़ी अहम तारीखें
पीएम मोदी के अपनी जिंदगी में कुछ तारीखों का बड़ा महत्व है। 17 सितंबर को वडनगर में जन्मे पीएम मोदी पहली बार 7 अक्तूबर को सीएम बने थे। इसके बाद उन्होंने तीन बार 22 दिसंबर, 23 दिसंबर और 20 दिसंबर को फिर से राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। जब वह पहली बार पीएम बने तो उन्होंने 26 मई को 2014 को शपथ ग्रहण की थी। वह कुल मिलाकर 2001 से 2014 तक गुजरात के मुख्यमंत्री रहे। इस सब से इतर 12 सितंबर, 2013 को पीएम मोदी को बीजेपी को प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित किया गया था। 13 सितंबर को देश और दुनियाभर के सुर्खियों में पीएम मोदी थे। पीएम मोदी के समर्थकों और उनको चाहने वालों को जन्मदिन से ठीक तीन दिन पहले यह गुड न्यूज मिली थी।
दिसंबर मेंपूरे होंगे 24 साल
ऐसे में जब पीएम मोदी बतौर पीएम 11 वर्ष पूरे करने के बाद 75वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं तब गुजरात उनके जन्मदिन को बड़े स्तर पर मनाने की तैयारी की जा रही है। बड़े शहरों में नमोत्सव कार्यक्रमों का आयोजन हो रहा है तो वहीं उनके जन्मदिन पर सेवा के तमाम कार्यक्रमों की रुपरेखा बनाई गई है। पीएम मोदी के जन्मदिन पर अहमदाबाद महानगरपालिका के तमाम अस्पतालों में नि:शुल्क जांच का ऐलान किया गया है। पीएम मोदी 20 सितंबर को गुजरात के दौरे पर आएंगे। पीएम मोदी इस साल दिसंबर में संवैधानिक पद रहने के 24 साल पूरे करेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.