पवन सिंह की बीवी ज्योति सिंह क्यों बनी ज्वाला, बिहार चुनाव से पहले फोड़ा 'इमोशनल बम'

Updated on 06-10-2025 12:24 PM
पटना : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले भोजपुरी एक्टर पवन सिंह ने एक बार फिर भगवा खेमे में वापसी की है। बीजेपी में दूसरी बार एंट्री के बाद प्रदेश के कई नेताओं से मिले। बीजेपी की सबसे ताकतवर केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ तस्वीर ने साफ किया कि शाहाबाद में वह बड़ा रोल निभाने वाले हैं। मगर राजनीति हो या भोजपुरिया माहौल गायक पवन सिंह की दुनिया विवादों के धुन पर खूब थिरकते रही है। वह एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार भी चर्चा की वजह केवल राजनीति ही नहीं है। अब यह कानाफूसी हो रही है कि पवन सिंह दूसरी पत्नी ज्योति सिंह को तलाक देकर किसी और के साथ सात फेरे लेने वाले हैं। सूत्रों के अनुसार एक्टर पवन सिंह की स्टारडम के बलबूते वोट काटने की उम्मीद कर रही बीजेपी अब उनके लिए प्लान बी बना रही है।

स्टारडम पर भारी न पड़ जाए ज्योति सिंह के गुहार

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का बिगुल बज चुका है। बिहार के सभी राजनीतिक दल एक-एक वोट बटोरने के लिए पांसे फेंकने शुरू कर दिए हैं। नेताओं और फिल्म स्टारों का भी राजनीतिक दलों में एंट्री-एग्जिट का दौर चल रहा है। मगर सबकी नजरें भोजपुरी गायक-एक्टर पवन सिंह पर टिकी हैं। संयोग है कि जब वह दोबारा बीजेपी के स्टार प्रचारक बनने वाले हैं, दूसरी बीवी ज्योति सिंह के साथ उनके रिश्ते की चर्चा हो रही है। ज्योति सिंह के गुहार और मनुहार वाले वीडियो सियासी हलकों में भी खलबली मचा रहे हैं। एक वीडियो में ज्योति सिंह खुले तौर पर कह रही हैं कि ये पवन सिंह समाज की सेवा करेंगे जो अपनी पत्नी को निकलवाने के लिए पुलिस को बुला रहे हैं… । उन्होंने कई गंभीर आरोप भी पवन सिंह पर लगाए हैं। वह आत्महत्या की धमकी दे चुकी हैं। बीजेपी के कई नेता मानते हैं कि ज्योति के आरोप पवन सिंह के स्टारडम पर भारी पड़ सकते हैं।

पारिवारिक विवादों से पवन सिंह का चोली-दामन का संबंध

पवन सिंह का शादी प्रकरण विवाद से शुरू हुआ और लगता है विवाद के साथ ही खत्म भी होगा। भोजपुरिया स्टार की पहली शादी पर भी विवाद के ग्रहण लगे थे। वर्ष 2014 में पवन सिंह ने नीलम देवी से शादी की थी। पवन सिंह की पहली पत्नी नीलम देवी की मौत पर भी विवाद के साये पड़े थे। नीलम देवी के निधन के बाद पवन सिंह ने दूसरी शादी ज्योति सिंह से 2018 में की। पर इस शादी पर भी विवाद का साया गहराया। तब भी पवन सिंह की ज्योति सिंह की शादी को समाज में तब भी गलत कहा गया। यह वह समय था जब अक्षरा सिंह और पवन सिंह के बीच अफेयर की चर्चा परवान पर थी। हालांकि पवन सिंह इस अफवाह को मोड़ कर शादी को सफल बनाना चाहते थे। लेकिन चर्चा यह है कि पवन सिंह की पत्नी के ज्योति सिंह को एक्ट्रेस का साथ पसंद नहीं था। और ये वजह एक ऐसा विवाद का रूप लिया जो इनके दाम्पत्य जीवन पर आग उड़ेल दिया

मां लड़ेगी विधानसभा चुनाव, पवन जाएंगे राज्यसभा!

पवन सिंह जब काराकाट से लोकसभा के चुनावी जंग में उतरे तो उन्होंने सामाजिक मूल्यों का ख्याल रखा। पत्नी ज्योति सिंह को घर का गहना बनाकर पेश किया। चुनाव में हार के बाद से ही घर का क्लेश सामने आने लगा। अब हालत यह है कि दूसरी पत्नी ज्योति सिंह आत्महत्या की धमकी दे रही हैं। अंतर्कलह का वीडियोज लाइक और व्यूज बटोर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, विवाद को देखते हुए बीजेपी भी फूंक-फूंककर कदम रख रही है। बताया जा रहा है कि पवन सिंह विधानसभा चुनाव लड़ेंगे तो कभी यह कि उनकी मां चुनाव लड़ेगी। पारिवारिक कलह इतना विस्फोटक है कि पवन सिंह चुनाव लड़ कर अपने समाज में फजीहत नहीं कराएंगे। बीजेपी के शीर्ष सूत्रों की माने तो पवन सिंह बैंक डोर से राजनीति में आयेंगे। अब ये राज्यसभा जायेंगे या एमएलसी बनेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में पवन सिंह ज्योति की आंच से बीजेपी को कितना बचाएंगे, यह नतीजे से पता चलेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.