कौन था ड्रग लॉर्ड एल मेंचो?
ओसेगुएरा उर्फ एल मेंचो की मेक्सिको के मोस्ट वांटेड ड्रग तस्कर के रूप में होती थी। उसने सबसे खतरनाक कार्टेल CJNG को लीड किया और जलिस्को और आस-पास के इलाकों में अपनी पावर और कंट्रोल बढ़ाया। मेक्सिको की सुरक्षा एजेंसियां लंबे समय से उसकी तलाश में थीं। 2018 में मेक्सिको ने उसके बारे में जानकारी देने के लिए 17 लाख अमेरिकी डॉलर का इनाम देने की घोषणा की थी।अमेरिकी अधिकारियों को भी एल मेंचो की तलाश थी। अमेरिका ने उसकी गिरफ्तारी के बारे में जानकारी देने के लिए 1.5 करोड़ डॉलर का इनाम देने की घोषणा की थी। अमेरिका के जस्टिस डिपार्टमेंट ने साल 2022 में एल मेंचो पर फेंटानिल बनाने और अमेरिका में भेजने का आरोप लगाया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में अमेरिकी विदेश विभाग के डेप्युटी सेक्रेटरी क्रिस्टोफर लैंडो ने एल मेंचो की मौत को मेक्सिको, अमेरिका, लैटिन अमेरिका और दुनिया के लिए एक बड़ी बात बताया।



