'कंगना कौन हैं, बड़ी हीरोइन हैं, सुंदर हैं?', अन्नू कपूर की बातें सुने उड़े लोगों के होश, भंसाली पर भी निशाना
Updated on
21-06-2024 01:18 PM
अन्नू कपूर 'हमारे बारह' के प्रमोशन के दौरान कंगना रनौत को लेकर काफी कुछ कह गए हैं। उन्होंने साफ-साफ शब्दों में कहा है कि 'ये कंगना कौन हैं, सुंदर हैं?', यानी एक्टर ने उन्हें पहचानने से ही इनकार कर दिया है। इसके अलावा उन्होंने बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर्स में से एक संजय लीला भंसाली पर हिंदुओं का मजाक उड़ाने का भी आरोप लगाया है। अन्नू कपूर की फिल्म 'हमारे बारह' काफी समय से विवादों में फंसी थी। इस फिल्म पर मुस्लिम भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगा था। वहीं अब कोर्ट से इस फिल्म को हरी झंडी मिल चुकी है और इसी के साथ ये फिल्म आज 21 जून को सिनेमाघरों में रिलीज भी हो रही है। अब अन्नू कपूर इस फिल्म से ज्यादा अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं, जिसमें उन्होंने कंगना रनौत के साथ-साथ संजय लीला भंसाली को भी लपेट लिया है।
'हमारे बारह' के इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अन्नू कपूर से कंगना रनौत के थप्पड़ कांड को लेकर सवाल पूछा गया था तो इसपर उन्होंने जो कहा, वो इस वक्त हर किसी को हैरान कर रहा है। अन्नू ने कहा, 'ये कंगना कौन हैं? कोई बड़ी हीरोइन हैं? सुंदर हैं?’ इसके बाद वहां मौजूद लोगों में से किसी ने कहा कि वो नवनिर्वाचित सांसद हैं।
कंगना को लेकर अन्नू कपूर ने दिए शॉकिंग रिएक्शन
ये सुनकर अन्नू के चेहरे पर शॉकिंग रिएक्शन नजर आया। आगे वो कहते हैं- ओहो वो भी हो गईं। अंत में अन्नू कपूर कहते हैं- अगर मैंने ऐसी कोई बात कही है तो सबसे पहले अन्नू कपूर बेकार की बात करता है, फिर अगर किसी ने मुझे थप्पड़ मारा तो मैं इसके लिए कानूनी प्रक्रिया से गुजरुंगा। अन्नू कपूर के इस वीडियो ने इस वक्त इंटरनेट पर खूब बवाल मचा रखा है।
भंसाली पर लगाया हिंदुओ का मजाक उड़ाने का आरोप
इसी के साथ अन्नू कपूर ने 'हीरामंडी' डायरेक्टर संजय लीला भंसाली पर भी निशाना साधा। उन्होंने सीधे शब्दों में कह दिया कि संजय लीला भंसाली की पिटाई जूतों से भी हुई हुई है। उन्होंने आगे कहा कि उन्हें धर्म में विश्वास नहीं है। खुद को नास्तिक बताते हुए कहा कि वो कभी भी मजहबी बहस में नहीं पड़ते लेकिन अन्नू कपूर ने भंसाली को लेकर इतना जरूर कहा कि उन्होंने हिंदुओ का मजाक उड़ाया है। बता दें कि उन्होंने ये आरोप फिल्म 'पद्मावत' को लेकर लगाया है।
21 जून को रिलीज हो रही 'हमारे बारह'
बताते चलें कि उनकी फिल्म 'हमारे बारह' 7 जून को रिलीज होनी थी लेकिन विवादों में फंसने की वजह से इसकी रिलीज डेट 14 जून तय की गई। कोर्ट से हरी झंडी मिलते ही फिल्म आज 21 जून को रिलीज हो रही है।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…