कौन है कनाडा का सबसे अमीर भारतीय जिसे दुनिया कहती है कैनेडियन वॉरेन बफे, भारत पर लगाया बड़ा दांव

Updated on 14-11-2024 01:19 PM
नई दिल्ली: कनाडा में सबसे धनी भारतीय प्रेम वत्स (Prem Vatsa) हैं। काम के प्रति समर्पण, व्यावसायिक कौशल और एक मजबूत शैक्षिक पृष्ठभूमि के दम पर उन्होंने दुनिया में अपना एक अलग मुकाम हासिल किया है। वह टोरंटो की कंपनी फैयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स के चेयरमैन और सीईओ हैं। 97 अरब डॉलर की इस कंपनी का बिजनस नॉर्थ अमेरिका, लैटिन अमेरिका, यूरोप, एशिया और वेस्ट एशिया तक फैला है। वत्स को कनाडा के वॉरेन बफे के नाम से जाना जाता है। जनवरी 2020 में उन्हें भारत के चौथे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। एक नजर प्रेम वत्स के कनाडा के सबसे अमीर भारतीय बनने पर...

वत्स का जन्म 5 अगस्त 1950 को हैदराबाद में एक मध्यम वर्गीय परिवार में हुआ था। उन्होंने 1971 में प्रतिष्ठित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास (IIT Madras) से केमिकल इंजीनियरिंग में स्नातक किया। इसके बाद वह व्यापक अवसरों की तलाश में कनाडा चले गए। वहां उन्होंने वेस्टर्न ओंटारियो यूनिवर्सिटी से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में मास्टर डिग्री हासिल की। इस शिक्षा ने उन्हें एक ऐसा करियर शुरू करने में मदद की जिसने उन्हें कनाडा की प्रमुख वित्तीय हस्तियों में शामिल कर दिया।

फेयरफैक्स की बुलंदियों पर पहुंचाया


फाइनेंस में वत्स का करियर 1974 में कन्फेडरेशन लाइफ इंश्योरेंस कंपनी में शुरू हुआ। वहां उन्होंने स्टॉक पोर्टफोलियो को मैनेज किया और निवेश पर रिसर्च की। वहां उन्होंने फाइनेंस और इंश्योरेंस इंडस्ट्री की बारीकियां सीखीं। इस कंपनी में कुछ साल काम करने के बाद उन्होंने निवेश प्रबंधन पर ध्यान केंद्रित करते हुए हैम्ब्लिन वत्स इन्वेस्टमेंट काउंसिल लिमिटेड की स्थापना की। साल 1985 में उन्होंने टोरंटो स्थित फाइनेंशियल सर्विस कंपनी फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स का नियंत्रण हासिल किया। यह उनका प्राइमरी बिजनस वेंचर बन गया।

वत्स की लीडरशिप में फेयरफैक्स ने दिन दूनी रात चौगुनी प्रगति की। इस दौरान कंपनी की एसेट्स 31 अरब डॉलर तक पहुंची और निवेशकों को सालाना लगभग 20% का रिटर्न मिलता रहा। टोरंटो स्टॉक एक्सचेंज में लिस्ट फेयरफैक्स फाइनेंशियल होल्डिंग्स कनाडा में फाइनेंशियल सर्विसेज सेक्टर में एक अहम कंपनी है। वत्स की निवेश की शैली और रणनीति बफे की तरह है। यही वजह है कि उन्हें कनाडा का वॉरेन बफे कहा जाता है।

कितनी है नेटवर्थ


वत्स की नेटवर्थ लगभग 2.1 अरब डॉलर यानी लगभग 17,430 करोड़ रुपये है और वह कनाडा के सबसे अमीर भारतीय हैं। नेटवर्थ के मामले में प्रेम वत्स भले ही मुकेश अंबानी और गौतम अडानी के सामने कहीं नहीं टिकते हैं। लेकिन, उनकी सफलता की कहानी काफी प्रेरणादायक है। उन्हें कनाडा में ही नहीं बल्कि भारत में भी उचित सम्मान हासिल है। भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया है। उन्होंने भारत में करीब 7 अरब डॉलर का निवेश किया है और अगले 4-5 साल में इसे दोगुना करने की योजना बनाई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
 18 March 2026
नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
 18 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
 18 March 2026
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
 17 March 2026
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
Advt.