ईरान में कब खत्म होगा इंटरनेट शटडाउन, सरकार ने दे दिया बड़ा इशारा

Updated on 19-01-2026 11:46 AM
तेहरान: ईरान की सरकार ने विरोध प्रदर्शनों और हिंसा के बंद लागू किया गया इंटरनेट शटडाउन खत्म करने के संकेत दिए हैं। ईरानी अधिकारियों ने कहा है कि वे इंटरनेट एक्सेस धीरे-धीरे बहाल करने पर विचार कर रहे हैं। हालांकि इस पर कोई डिटेल नहीं दी गई कि इंटरनेट को कब और कैसे बहाल किया जाएगा। ईरान में बीते 11 दिनों से इंटरनेट शटडाउन है। ईरानी सरकार ने 8 जनवरी को इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी थीं। इससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ईरान में इंटरनेट शटडाउन लंबा चलने के दावा किए जा रहे थे। ऐसे में इंटरनेट बहाली की उम्मीद से लोगों को राहत मिलेगी।

एएफपी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि उसके तेहरान ऑफिस से रविवार सुबह इंटरनेट से कनेक्ट हो गया। हालांकि ज्यादातर इंटरनेट प्रोवाइडर और मोबाइल इंटरनेट अभी भी बंद हैं लेकिन संकेत मिला है कि इस मामले में अब खामेनेई शासन की ओर से नरमी आएगी। ईरान में फोन और मैसेज भी रोक दिए गए थे लेकिन 13 जनवरी से आउटगोइंग इंटरनेशनल कॉल और 17 जनवरी से टेक्स्ट मैसेजिंग बहाल कर दी गई थी।

इंटरनेट जल्द होगा बहाल

तस्नीम न्यूज एजेंसी ने संबंधित अधिकारियों के हवाले से बताया है कि इंटरनेट एक्सेस भी धीरे-धीरे बहाल किया जाएगा। एजेंसी ने कहा कि स्थानीय मैसेजिंग एप्लिकेशन ईरान के घरेलू इंट्रानेट पर जल्द ही एक्टिवेट हो जाएंगे। ईरान अपने इंट्रानेट पर निर्भर है, जिसने स्थानीय मीडिया वेबसाइटों, राइड-हेलिंग ऐप, डिलीवरी सर्विस और बैंकिंग प्लेटफॉर्म को सपोर्ट किया है।
ईरान में बीते साल के आखिर (28 दिसंबर) में करेंसी में भारी गिरावट के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हुए थे। प्रदर्शन जल्दी ही पूरे देश में फैल गए और बड़े पैमाने पर देशभर में हिंसा हुई। इसके बाद ईरानी सरकार ने 8 जनवरी को इंटरनेट सेवाएं बंद कर दी। ईरानी विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने बाहर से निर्देशित हो रहे अभियानों को रोकने की बात कहते हुए इंटरनेट बंद करने का समर्थन किया।

ईरान में प्रदर्शनों के दौरान 3,766 मौतें: अमेरिकी संस्था

अमेरिका की मानवाधिकार संस्था ने रविवार को कहा कि उसके पास ईरान में प्रदर्शन के दौरान 3,766 लोगों के मारे जाने की जानकारी है। संस्था ने कहा कि ईरान में देशव्यापी प्रदर्शनों को रोकने के लिए की गई कार्रवाई में इन लोगों की मौत हुई है। द ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट न्यूज एजेंसी ने इससे पहले मरने वालों का आंकड़ा 3,308 बताया था।
ईरान के अधिकारियों ने मृतकों की स्पष्ट संख्या नहीं बताई है, ऐसे में कई तरह के दावे इस संबंध में किए जा रहे हैं। शनिवार को ईरान के के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने भी माना कि प्रदर्शनों में हजारों लोग मारे गए हैं। मानवाधिकार एजेंसी का कहना है कि इस कार्रवाई में 24,348 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
Advt.