आखिरी बार ICC इवेंट में कब ग्रुप स्टेज में बाहर हुई थी ऑस्ट्रेलिया?
आखिरी बार कंगारू टीम किसी आईसीसी इवेंट से ग्रुप स्टेज में 2009 में बाहर हुई थी। 2009 के टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। उन्होंने अपने ग्रुप में तीसरे नंबर पर फिनिश किया था। उनसे आगे श्रीलंका और वेस्टइंडीज थे।रिकी पोंटिंग की कप्तानी वाली उस टीम ने उस टी20 वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं जीता था। हालांकि कंगारू टीम में डेविड वॉर्नर, माइकल क्लार्क, माइक हसी, शेन वॉट्सन जैसे स्टार खिलाड़ी शामिल थे। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन उस वर्ल्ड कप में निराशाजनक रहा था। हालांकि किसी आईसीसी इवेंट में ग्रुप स्टेज में बाहर हुए ऑस्ट्रेलिया 17 साल हो गए हैं। उस वक्त भारत के दिग्गज खिलाड़ी विराट कोहली ने भी टेस्ट में डेब्यू नहीं किया था। उन्होंने 2011 में टेस्ट में डेब्यू किया था। विराट ने 2025 में टेस्ट क्रिकेट से संन्यास भी ले लिया था।



