बारिश से बचने पेड़ के नीचे आए तो बिजली ने किया घायल...
Updated on
06-06-2024 05:21 PM
सीतापुर। बारिश से बचने के लिए पेड़ की शरण में पहुंचे 4 ग्रामीणों पर बिजली गिर गई। चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना ग्राम पंचायत आरा की हैं। बताया जा रहा है कि, चार ग्रामीण अपने खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज हवा के साथ बारिश होने लगी। इससे बचाने के लिए पेड़ के नीचे बैठ गए। चारों पेड़ के नीचे बैठकर बारिश रूकने कर इंतजार कर रहे थे। तभी गाज ने चंदन टोप्पो, आमू तिग्गा, गूंजू तिग्गा, सूरज तिग्गा, को अपनी चपेट में ले लिया। जिससे चारों घायल हो गए।
इसके बाद इन्हें इलाज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि, सूरज तिग्गा की हालत गंभीर बनी हुई थी। अब उसकी हालत में सुधार होता नजर आ रहा है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग गाज पीड़ित चारों ग्रामीणों पर नजर रखें हुए हैं । डॉक्टरों ने बताया कि, चारों ग्रामीण खतरे से बाहर हैं ।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…