वेस्टइंडीज ने टी20 विश्व कप टीम में नहीं दी जगह, स्टार बल्लेबाज ने दिए संन्यास का संकेत
Updated on
27-01-2026 01:01 PM
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के ओपनिंग बल्लेबाज एविन लुईस को टी20 विश्व कप 2026 की टीम में जगह नहीं मिली है। विश्व कप की शुरुआथ 7 फरवरी से हो रही है। भारत और श्रीलंका की मेजबानी में टूर्नामेंट खेला जाना है। वेस्टइंडीज ने सोमवार को अपनी 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया। इसमें तेज गेंदबाज अल्जारी जोसेफ के अलावा एविन लुईस को जगह नहीं मिली। जोसेफ को चोट की वजह से बाहर किया गया जबकि लुईस टीम से ड्रॉप किए गए हैं।
लुईस ने इंस्टाग्राम पर डाली स्टोरी
एविन लुईस टी20 विश्व कप टीम में न चुने जाने से बहुत निराश दिखे। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट का इशारा किया। लुईस ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, 'मैं उन सभी को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में मेरे 10 सालों में मेरा साथ दिया, लेकिन मुझे लगता है कि अब मेरे जाने का समय आ गया है... बने रहें।'
आयरलैंड के खिलाफ जून में अपने आखिरी मैच में 91 रनों की पारी खेलने के बाद भी उन्हें टीम से ड्रॉप कर दिया गया था। अफगानिस्तान के खिलाफ हाल ही में खत्म हुई सीरीज में उनकी वापसी हुई थी। इसमें लुईस ने दो पारियों में 17 रन बनाए। यह उनके टीम में बने रहने के लिए काफी नहीं माना गया। उससे पहले अबु धाबी टी10 लीग में उन्होंने आखिरी 5 पारियों में 27 रन बनाए थे। इसमें उनकी सबसे बड़ी पारी 17 रनों की रही।
एविन लुईस का इंटरनेशनल करियर
31 साल के इस बल्लेबाज ने वेस्टइंडीज के लिए 67 टी20 मुकाबले खेले हैं। इसमें उनके नाम 29 की औसत और 152 की स्ट्राइक रेट से 1799 रन हैं। वह दो शथक के अलावा 13 फिफ्टी लगा चुके हैं। भारत के खिलाफ ही उन्होंने अपने दोनों टी20 इंटरनेशनल शतक ठोके हैं। वहीं 70 वनडे मैचों में लुईस के नाम करीब 37 की औसत औऱ 86 की स्ट्राइक रेट से 2279 रन हैं। वह 5 शतक के साथ 12 अर्धशतक लगाए हैं।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…