हम इजरायल को हथियारों की सप्लाई नहीं करेंगे... बाइडन ने नेतन्याहू को दिया झटका, राफा में अभियान पर बता दी रेड लाइन

Updated on 09-05-2024 01:39 PM
वाशिंगटन: गाजा में जारी अभियान के बीच अमेरिका ने इजरायल के लिए हथियारों की सप्लाई पर रोक लगाई है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने इसकी पुष्टि की है। सीएनएन को दिए एक विशेष इंटरव्यू में अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने पहली बार कहा कि अगर प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने राफा में बड़े ऑपरेशन का आदेश दिया तो वह इजरायल को अमेरिकी हथियारों की खेप रोक देंगे। अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, अगर इजरायल राफा के आबादी वाले इलाके में हमास के खिलाफ आक्रामक अभियान शुरू करता है तो उनका प्रशासन उसका समर्थन नहीं करेगा।

सीएनएन से बातचीत में बाइडन ने कहा, 'मैंने बीबी (नेतन्याहू) और वार कैबिनेट को स्पष्ट कर दिया है कि यदि वे इन आबादी वाले केंद्रों में जाते हैं तो उन्हें हमारा समर्थन नहीं मिलेगा।' इससे पहले बुधवार को रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने अमेरिकी कमेटी को बताया था कि राफा पर चिंताओं के कारण अमेरिका ने इजरायल को पेलोड युद्ध सामग्री की एक खेप रोक दी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
इस्लामाबाद, पाकिस्तान ने गुरुवार रात अफगानिस्तान के कई इलाकों में हवाई हमले किए। रॉयटर्स के मुताबिक, काबुल में घरों पर हुई बमबारी में 4 लोगों की मौत और 15 घायल हो…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 13 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई पर हमला बोला और उन्हें IRGC की कठपुतली बताया। नेतन्याहू की यह टिप्पणी मोजतबा खामेनेई के पहला…
 13 March 2026
वॉशिंगटन: भारत को छूट देने के बाद अमेरिका ने और देशों को भी रूसी तेल खरीदने की मंजूरी दी है। शुक्रवार को वित्त विभाग के एक नोटिस के अनुसार, अमेरिकी ने…
 13 March 2026
तेहरान: ईरान ने घोषणा की है कि वो होर्मुज स्ट्रेट को बंद नहीं करेगा लेकिन इस जलमार्ग से गुजरने के लिए सभी जहाजों को ईरानी नौसेना के साथ तालमेल बिठाना होगा।…
 13 March 2026
ढाका: बांग्लादेश में तारिक रहमान की सरकार बनने के बाद चीन एक्टिव हो गया है। बांग्लादेश और चीन के विदेश सचिव अगले महीने की शुरुआत में ढाका में मिलने जा रहे…
 11 March 2026
बेलग्रेड: यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच एक ऐसी तस्वीर आई है जिससे रूस बहुत परेशान होगा। सर्बिया के लड़ाकू विमान MiG-29 में चीनी CM-400AKG मिसाइलों को इंटीग्रेट देखा गया है।…
 11 March 2026
मॉस्को: अमेरिका और इजरायल के ईरान पर लगातार हमलों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के अपने समकक्ष व्लादिमीर पुतिन से फोन पर बात की है। इसमें भी खास…
 11 March 2026
तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के घायल होने की खबर है। इजरायली मीडिया में दावा किया है कि युद्ध के दौरान मोजतब खामेनेई घायल हो गए थे। हालांकि,…
Advt.