1995 का वोटर आईडी, 2003 की लिस्ट में नाम नहीं:बुजुर्ग महिला को तनाव, ICU में भर्ती

Updated on 28-11-2025 02:14 PM

भोपाल के काजी कैंप में रहने वाली 60 वर्षीय रजिया बी इन दिनों चुनाव आयोग की एसआईआर प्रक्रिया को लेकर तनाव में हैं।

उनके पास वर्ष 1995 में जारी वोटर आईडी कार्ड मौजूद है, लेकिन वर्ष 2003 की मतदाता सूची में उनका नाम नहीं मिल रहा। इसी वजह से उनका सत्यापन रुक गया है और डर बढ़ता जा रहा है।

रजिया बी के बेटे सद्दाम ने बताया कि उन्होंने हर संभव सूची में नाम खोजा, और रोज कलेक्टर कार्यालय जाकर भी जानकारी ली, लेकिन वहां से भी कोई समाधान नहीं मिला। उन्होंने कहा कि मां दिनभर इसी तनाव में रहती हैं कि उनका नाम क्यों नहीं है।

तनाव ने बिगाड़ी तबीयत, कराना पड़ा भर्ती 23 नवंबर को रजिया बी का बीपी अचानक बढ़ गया। घबराहट के चलते उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती किया गया और तीन दिनों तक आईसीयू में रखा गया। डॉक्टरों ने इसे मानसिक तनाव की वजह से बढ़ी समस्या बताया है। रोते हुए उन्होंने कहा कि लोग कहते हैं 'नाम नहीं होगा तो बांग्लादेश भेज देंगे… हमें बहुत डर लग रहा है… इसी टेंशन में मेरी तबीयत खराब हुई।'

प्रशासन ने दिया भरोसा, अभी मिलेगा मौका उप जिला निर्वाचन अधिकारी भुवन गुप्ता ने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया जारी है। एक माह बाद भी दावे-आपत्तियां ली जाएंगी। तब दस्तावेज पेश कर नाम जुड़वाया जा सकता है। घबराने की जरूरत नहीं है। उनका कहना है कि वैध दस्तावेज रखने वालों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.