सरकारी कंपनी बनी वोडाफोन आइडिया! अपर सर्किट में फंसा शेयर, 76% तक आ सकता है उछाल

Updated on 01-04-2025 01:38 PM
नई दिल्ली: देश की तीसरी बड़ी टेलिकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया का शेयर आज मार्केट खुलते ही अपर सर्किट में चला गया। बीएसई पर यह सुबह 10% तेजी के साथ बीएसई पर 7.49 रुपये पर पहुंच गया। सरकार ने कंपनी के 36,950 करोड़ रुपये के बकाया स्पेक्ट्रम पेमेंट को इक्विटी में बदल दिया है। इससे कंपनी पर कर्ज का बोझ कम होगा और वित्तीय हालत सुधरेगी। इस कदम से वोडाफोन आइडिया में सरकार की हिस्सेदारी 22.6% से बढ़कर 48.99% हो जाएगी। वहीं, प्राइवेट प्रमोटर्स वोडाफोन पीएलसी और आदित्य बिड़ला ग्रुप (ABG) की हिस्सेदारी कम हो जाएगी। वोडाफोन पीएलसी की हिस्सेदारी 16.1% और आदित्य बिड़ला ग्रुप की हिस्सेदारी 9.4% रह जाएगी। हालांकि, कंपनी का कामकाज प्रमोटर्स के हाथ में रहेगा।
सरकार के इस कदम से वोडाफोन को संजीवनी मिलेगी। साल 2023 के बाद यह दूसरा मौका है जब सरकार ने वोडाफोन में अपनी देनदारी को इक्विटी में बदला है। इससे वोडाफोन आइडिया को कैश फ्लो में मदद मिलेगी। सितंबर में भुगतान पर लगी रोक हटने के बाद कंपनी को ज्यादा पैसे चुकाने होंगे लेकिन अब उसे राहत मिलेगी। एक्सपर्ट्स का कहना है कि वोडाफोन आइडियो को FY26 की दूसरी छमाही में 29,000 करोड़ रुपये का स्पेक्ट्रम और AGR बकाया चुकाना है। अब यह कर्ज घटकर 11,000 करोड़ रुपये हो जाएगा। FY27 से कंपनी को हर साल 43,000 करोड़ रुपये की जगह 17,000 करोड़ रुपये चुकाने होंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
 18 March 2026
नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
 18 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
 18 March 2026
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
 17 March 2026
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
Advt.