वाराणसी कफ सिरप कांड: फरार मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल पर 25 हजार का इनाम, अवैध कारोबार की जांच तेज

Updated on 11-12-2025 01:38 PM
वाराणसी: उत्तर प्रदेश के वाराणसी में जहरीले कोडीनयुक्त कफ सिरप की अवैध सप्लाई से जुड़े बड़े मामले में पुलिस ने फरार आरोपितों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को फरार मास्टरमाइंड शुभम जायसवाल और काशीपुर के प्रधान पति महेश सिंह पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल के अनुसार, 19 नवंबर को भदवर स्थित एक जिम के नीचे बने गोदाम से करीब दो करोड़ रुपये की कोडीनयुक्त कफ सिरप बरामद की गई थी। जांच में सामने आया कि यह गोदाम बिल्डिंग मालिक शुभम जायसवाल की जानकारी में अवैध रूप से इस्तेमाल किया जा रहा था। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा है।

एफएसडीए की तहरीर पर केस

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) विभाग ने 15 नवंबर को शुभम जायसवाल, उसके पिता भोला प्रसाद, और 28 अन्य के खिलाफ कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जांच आगे बढ़ने पर पुलिस ने उन पर धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, और नारकोटिक्स एक्ट की गंभीर धाराएं भी जोड़ दीं। मामले से जुड़े एक अन्य मुकदमे में सोनभद्र पुलिस ने भोला प्रसाद को कोलकाता से गिरफ्तार किया।
हालांकि, मुख्य आरोपित शुभम जायसवाल अब भी पुलिस की पकड़ से दूर है। डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया कि पुलिस ने शुभम के आदमपुर स्थित कायस्थ टोला और सिगरा के बादशाहबाग कॉलोनी में उसके घरों पर दबिश दी, परंतु वह हाथ नहीं लगा। परिजनों को नोटिस जारी किया गया है

जल्द होगी संपत्ति की कुर्की

डीसीपी ने चेतावनी दी है कि अगर शुभम जायसवाल जल्द गिरफ्तार नहीं होता है, तो उसकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। पुलिस अब इस पूरे नेटवर्क की सप्लाई चेन की भी जांच कर रही है, ताकि वाराणसी और आसपास के जिलों में फैले इस अवैध सिरप कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके

रामनगर पुलिस ने दर्ज किया केस

ई-रिक्शा चार्जिंग स्टेशन के नाम पर गोदाम में छुपा कर रखे गए 60 लाख रुपये मूल्य के बाद कफ सिरप मामले में रामनगर पुलिस ने केस दर्ज किया है। आरोप है कि चार्जिंग स्टेशन के मालिक औसानगंज निवासी मनोज यादव एवं उनका बेटा लक्ष्य अवैध रूप से कफ सिरप का भंडारण और सप्लाई करते थे। मामले में केयरटेकर सूजागढ़ निवासी रोहित कुमार वर्मा को बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया।
डीसीपी क्राइम सरवणन टी. ने मामले की जानकारी दी। गिरफ्तार रोहित कुमार वर्मा ने पुलिस पूछताछ में बताया कि गोदाम मनोज यादव का है। उसकी देखरेख वह संचालन करता है। रोहित ने कहा कि मनोज यादव गोदाम में कफ सिरप का भंडारण करता था। यहीं से इसे सप्लाई करता था। उन्होंने बताया कि मनोज यादव और उसका बेटा लक्ष्य इस अवैध करवा कारोबार में शामिल थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 March 2026
संभल: यूपी का संभल जिला हमेशा सुर्खियों में बना रहा है। संभल में तैनात सीओ कुलदीप कुमार का एक बयान आजकल सोशल मीडिया पर बहुत छाया है। एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी…
 14 March 2026
डीडवाना: एग्जाम टॉप करने वाले बच्चों को पैरेंट्स या परिवार की ओर से खुशियां लुटाने के तो आपने हजारों मामले देखे होंगे, लेकिन राजस्थान में सरकारी शिक्षक ने अपने खर्च पर…
 14 March 2026
गुवाहाटी : असम के चाय बागान श्रमिकों के लिए आज ऐतिहासिक दिन रहा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुवाहाटी में एक विशेष समारोह के दौरान चाय बागान श्रमिकों को भूमि पट्टे…
 14 March 2026
पाली : राजस्थानी भजनलाल सरकार ने एक बार फिर भारतीय पुलिस के अधिकारियों के तबादले किए है। कार्मिक विभाग की इस प्रक्रिया में राजस्थान के कई जिलों के पुलिसअधीक्षक (SP) भी…
 14 March 2026
चेन्नई, तमिलनाडु में विधानसभा का कार्यकाल 10 मई 2026 को खत्म हो रहा है। आमतौर पर चुनाव कार्यकाल खत्म होने से 4-6 हफ्ते पहले कराए जाते हैं। ऐसे में चुनाव अप्रैल…
 14 March 2026
नई दिल्ली, देश में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल सेवाओं के बढ़ते इस्तेमाल के कारण डेटा सेंटरों की बिजली मांग तेजी से बढ़ने का अनुमान है। 2031-32 तक डेटा सेंटरों से…
 14 March 2026
नई दिल्ली, कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को कांशीराम जयंती पर हुए संविधान सम्मेलन में हिस्सा लेने लखनऊ पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी (DU) में जाति देखकर इंटरव्यू में…
 14 March 2026
नई दिल्ली, केंद्र ने शनिवार को लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से…
 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
Advt.