हज हाउस में शाम 4 बजे तक लगेगी वैक्सीन:अधिकारियों की अपील-कवर नंब

Updated on 17-02-2026 12:09 PM
भोपाल, भोपाल से हज पर जाने वाले यात्रियों के लिए स्वास्थ्य विभाग और मध्य प्रदेश राज्य हज कमेटी द्वारा की गई विशेष स्वास्थ्य व्यवस्था का मंगलवार को अंतिम दिन है। दरअसल, हज यात्रियों को अनिवार्य रूप से टीकाकरण, ओरल पोलियो डोज और स्वास्थ्य परीक्षण कराना होता है। यह सभी एक ही स्थान पर 17 फरवरी तक हज हाउस में उपलब्ध रहेंगी।

यह कैंप भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के निर्देशों के अनुसार लगाया गया। अधिकारियों का कहना है कि हज यात्रा के दौरान यात्रियों की सेहत सुरक्षित रहे और उन्हें किसी तरह की समस्या ना आए, इसके लिए यह अभियान चलाया गया।

हज हाउस में लगेगा स्वास्थ्य शिविर 

मध्य प्रदेश राज्य हज कमेटी के माध्यम से हज-2026 पर जाने वाले भोपाल जिले के यात्रियों के लिए सिंगारचोली गुलमोहर गार्डन, एयरपोर्ट रोड स्थित हज हाउस परिसर में स्वास्थ्य शिविर लगाया। यह सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होगा। यहां यात्रियों का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ जरूरी टीके भी लगाए जाएंगे।

कमेटी ने यात्रियों से अपील की है कि टीकाकरण के लिए कवर नंबर, पासपोर्ट की कॉपी और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर आएं। टीकाकरण और जांच के बाद यात्रियों को Health Card for Haj Pilgrims 2026 (प्रिस्क्राइब्ड बुकलेट) पर प्रमाण पत्र दिया जाएगा। यह हेल्थ कार्ड हज यात्रा के दौरान यात्रियों के पास होना अनिवार्य रहेगा।

कौन-कौन से टीके लगाए जा रहे 

स्वास्थ्य विभाग द्वारा हज यात्रियों को मेनिनजाइटिस और पोलियो के टीके लगाए जा रहे हैं। इसके साथ ही 60 वर्ष से अधिक आयु के यात्रियों को अतिरिक्त सुरक्षा के तौर पर इन्फ्लूएंजा का टीका भी लगाया जा रहा है। यह टीके हज यात्रा के दौरान संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी माने जाते हैं।

जो हज यात्री किसी कारणवश 17 फरवरी तक हज हाउस में टीकाकरण नहीं करा पाएंगे, वे जयप्रकाश जिला चिकित्सालय में जाकर आवश्यक टीकाकरण करा सकेंगे।

हर यात्री को मिलेगा कार्ड 

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि यह टीकाकरण अभियान पूरी तरह केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार चलाया जा रहा है। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद प्रत्येक हज यात्री को हेल्थ कार्ड दिया जा रहा है, जिससे हज यात्रा के दौरान चिकित्सा सुविधा लेने में आसानी होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.