अंडर 16 एलिट ग्रुप इंटर डिस्ट्रीक्ट टुर्नामेंट : रायपुर-दुर्ग ने जीता मैच

Updated on 23-05-2024 07:38 PM
रायपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ द्वारा अंडर 16 एलिट ग्रुप इंटर डिस्ट्रीक्ट टुर्नामेंट का आयोजन 17 मई  से किया जा रहा है। जिसमें छत्तीसगढ़ की विभिन्न 8 टीमें भाग ले रही है जिन्हे दो ग्रुप में विभाजित किया गया है।  

दूसरा दिवस
ग्रुप ए का तीसरा तीन दिवसीय मैच 21-23 मई को बिलासपुर तथा कोरबा के मध्य कल्याण काॅलेज, भिलाई में खेला गया। जिसमें कोरबा ने टाॅस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया।

बिलासपुर ने अपनी पहली पारी में 54 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 205 रन बनाये। जिसमें गुनवंत अवस्थी ने 55 रन तथा रनवीर चढ्डा ने 45 रनों का योगदान दिया। कोरबा की ओर से हर्श अग्रवाल ने 4 विकेट प्राप्त किये।


कोरबा ने अपनी पहली पारी में 67 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 166 रन बनाये। कोरबा की ओर से सिद्धांत सिंह ठाकुर ने 34 रनों का योगदान दिया। बिलासपुर की ओर से षैवल सरकार ने 3 विकेट, अयानवीर सिंह भाटीया तथा सागर सिंह ने 2-2 विकेट प्राप्त किये।


बिलासपुर ने अपनी दुसरी पारी में 61 ओवरों में 5 विकेट पर 279 रन बनाकर पारी घोशित कर दी। बिलासपुर की ओर से रनवीर चढ्डा ने 79 रन तथा गुनवंत अवस्थी ने 53 रन बनाये। कोरबा की ओर से यष दिवाकर ने 2 विकेट प्राप्त किये।


लक्ष्य का पीछा करते हुये कोरबा ने अपनी दुसरी पारी में 44 ओवरों में 9 विकेट पर 115 रन बनाये। कोरबा की ओर से सिद्धांत सिंह ठाकुर ने 22 रनों का योगदान दिया। बिलासपुर की ओर से आरव राय ने 4 विकेट तथा अयानवीर सिंह भाटीया ने 3 विकेट प्राप्त किये।

मैच ड्रा पर समाप्त हुआ। बिलासपुर ने पहली पारी के आधार पर बढत प्राप्त की।


ग्रुप ए का चैथा तीन दिवसीय मैच 21-23 मई  को रायपुर तथा भिलाई के मध्य धमतरी में खेला गया। जिसमें रायपुर ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

रायपुर ने अपनी पहली पारी में 60 ओवरों मेें 10 विकेट खोकर 161 रन बनाये। रायपुर की ओर से वेदांष खेडीया ने 35 रन तथा वेदांत जैन ने 33 रनों का योगदान दिया। भिलाई की ओर से सम्यक वर्मा ने 5 विकेट तथा यर्थाथ सिंह चैहान ने 3 विकेट प्राप्त किये।


भिलाई ने अपनी पहली पारी में 64 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 114 रन बनाये। भिलाई की ओर से मो. अयान ने 26 रन बनाये। रायपुर की ओर से मित कुकरेजा तथा मानस मूलचंदानी ने 4-4 विकेट प्राप्त किये।

रायपुर ने अपनी दुसरी पारी में 58.2 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाये। रायपुर की ओर से वेदांष खेडीया ने 27 रनों का योगदान दिया। वहीं भिलाई की ओर से यर्थाथ सिंह चैहान ने 3 विकेट प्राप्त किये।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भिलाई अपनी दुसरी पारी में 42.5 ओवरों में 10 विकेट खोकर 139 रन ही बना सकी। भिलाई की ओर से हिमेष कुमार ने नाबाद 30 रन बनाये। रायपुर की ओर से मानस मूलचंदानी ने 3 विकेट, देव जादवानी तथा मित कुकरेजा ने 2-2 विकेट लिये।

रायपुर ने मैच 36 रनों से जीत लिया।  

ग्रुप बी का तीसरा तीन दिवसीय मैच 21-23 मई  को प्लेट कंबाइंड तथा राजनांदगांव के मध्य खुर्सीपार, भिलाई में खेला गया। जिसमें प्लेट कंबाइंड ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

प्लेट कंबाइंड ने अपनी पहली पारी में 40.4 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाये। जिसमें आयुश भारती ने 47 रन तथा निखिल पटेल ने 39 रनों का योगदान दिया। राजनांदगांव की ओर से आदित्य मिश्रा ने 5 विकेट प्राप्त किये।  


राजनांदगाव ने अपनी पहली पारी में 70 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 186 रन बनाये। राजनांदगांव की ओर से श्रियांष ने 58 रन तथा लक्की प्रजापति ने 58 रन बनाये। प्लेट कंबाइंड की ओर से अंषुल सिंह ने 4 विकेट प्राप्त किये।

प्लेट कंबाइंड ने अपनी दुसरी पारी में 47.2 ओवरों में 10 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाये। जिसमें आयुश भारती ने 85 रन तथा अनमोल द्विवेदी ने 36 रनों का योगदान दिया। राजनांदगांव की ओर से आदित्य मिश्रा ने 5 विकेट तथा गुलाम अषरफ ने 3 विकेट प्राप्त किये।  


लक्ष्य का पीछा करते हुये राजनांदगांव अपनी दुसरी पारी में 34 ओवरों में 10 विकेट खोकर 59 रन ही बना सकीं प्लेट कंबाइंड की ओर से आयुश द्विवेदी ने 5 विकेट तथा अंषुल सिंह ने 4 विकेट लिये।  

प्लेट कंबाइंड ने मैच 114 रनों से जीत लिया।
 
ग्रुप बी का चैथा तीन दिवसीय मैच 21-23 मई  को दुर्ग तथा बी.एस.पी. के मध्य राजनांदगांव में खेला गया। जिसमें दुर्ग ने टाॅस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया।

दुर्ग ने अपनी पहली पारी में 78 ओवरों में 10 विकेटों के नुकसान पर 371 रन बनाये। दुर्ग की ओर से रुद्र षुक्ला ने 111 रन तथा आदित्य वर्मा ने 95 रनों का योगदान दिया। बी.एस.पी. की ओर से समीर कोसारे ने 3 विकेट तथा आयुश्मान तिवारी ने 3 विकेट प्राप्त किये।

बी.एस.पी. ने अपनी पहली पारी में 36.5 ओवरों में 10 विकेट खोकर 101 रन बनाये। बी.एस.पी. की ओर से हर्शित ने सर्वाधिक 22 रनों का योगदान दिया। दुर्ग की ओर से रुद्र षुक्ला ने 4 विकेट प्राप्त किये।
 
फाॅलोऑन खेलते हुये बी.एस.पी. ने अपनी दुसरी पारी में 86.5 ओवरों में 10 विकेट खोकर 282 रन बनाये। बी.एस.पी. की ओर से आयुश्मान तिवारी में 98 रन तथा आषिश षर्मा ने 53 रनों का योगदान दिया। दुर्ग की ओर से कार्तिक तिवारी ने 3 विकेट, जतिन मुकेष, अंषुल यादव तथा युग देषलहरा ने 2-2 विकेट प्राप्त किये।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दुर्ग ने अपनी दुसरी पारी में 6 ओवरों में 2 विकेट पर 13 रन बनाकर मैच जीत लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.