उज्जैन-जावरा फोरलेन का बदल सकता है मार्ग... सर्वे के बाद होगा जमीन अधिग्रहण

Updated on 02-09-2024 01:57 PM
 उज्जैन-जावरा फोरलेन के सर्वे का काम लगभग पूरा हो गया है। इलेक्ट्रानिक सर्वे चल रहा है। इसमें नक्शे के अनुसार मार्ग अभी भी बदल सकता है। यह भी 15 दिन में पूरा हो जाएगा। इतना सब होने के बाद भी जमीन के सौदा करने वाले व्यापारियों के अभी भी समझ में नहीं आ रहा है कि फोरलेन किधर से निकलेगा।उज्जैन-जावरा पर ट्रैफिक अधिक बढ़ने के कारण फोरलेन मार्ग की आवश्यकता हो गई है। गांव भूतेड़ा से मुंबई, दिल्ली का सिक्सलेन रोड मिल रहा है। राजस्थान के कई धार्मिक स्थल भी इस रोड से जुड़े हुए हैं, इसको देखते हुए सांसद अनिल फिरोजिया ने फोरलेन बनाने के लिए केंद्रीय मंत्री नितिन गडगरी से मांग की थी। उन्होंने स्वीकृति भी दे दी थी।

अधिकारियों ने तैयार किया नक्शा

डॉ. मोहन यादव मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार शहर में आए, सांसद की मांग पर उन्होंने फोरलेन बनाने की घोषणा कर कहा कि वह स्वयं आकर इसका भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद विभाग के अधिकारियों ने उज्जैन, पासलोद, उन्हेल रेलवे स्टेशन के समीप से गांव झिरन्या, भाटीसुड़ा, भीकमपुर, गुड़ावन होते हुए फर्नाजी से निकालने का नक्शा तैयार किया है।

सिंहस्थ के पहले बनाना है फोरलेन

इसका सर्वे भी करा कर भोपाल विभाग ने स्वीकृति के लिए भेजा था। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद इलेक्ट्रानिक सर्वे प्रांरभ हो गया है। लगभग 15-20 दिन में सर्वे पूरा होते ही विभाग द्वारा भूमि अधिग्रहण की कार्रवाई प्रारंभ कर दी जाएगी। वैसे तो 2028 के सिंहस्थ के पूर्व फोरलेन का कार्य पूरा करना है।

अधिकारियों का दावा है कि इसके पूर्व ही फोरलेन का कार्य पूरा कर दिया जाएगा। यह मार्ग बनने के बाद इंदौर से राजस्थान के लिए भूतेड़ा से निकली सिक्सलेन तक पहुंचने के लिए भी सुविधा हो जाएगी। सूत्रों के अनुसार इलेक्ट्रानिक सर्वे पूरा होने के बाद ही स्पष्ट होगा कि फोरलेन किधर से निकलेगा। अभी भी मार्ग बदलने की संभावना से अधिकारी मना नहीं कर रहे हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 March 2026
'इनसाइडर वर्सेस आउटसाइडर' को लेकर बॉलीवुड में लंबे समय से चल रही बहस में आलिया भट्ट ने एक बड़ा कदम उठाया है। जहां लोगों का मानना है कि फिल्म इंडस्ट्री…
 20 March 2026
'धुरंधर 2' की रिलीज का बेसब्री से इंतजार किया जा रहा था। फिल्म वैसे तो 19 मार्च को रिलीज होनी थी, पर एक दिन पहले, 18 मार्च को इसके देशभर…
 20 March 2026
रश्‍म‍िका मंदाना के सितारे इन दिनों सातवें आसमान पर हैं। बीते महीने 26 फरवरी को उन्‍होंने विजय देवरकोंडा के साथ उदयपुर में शादी की। कर्नाटक में पैदा हुईं रश्‍म‍िका को…
 20 March 2026
दिसंबर 2025 में जब 'धुरंधर' रिलीज हुई थी, तो यूट्यूबर ध्रुव राठी ने आदित्य धर को जमकर लताड़ा था और कहा था कि वह पैसों के लिए युवा पीढ़ी के…
 20 March 2026
अगर पूछा जाए कि ट्विटर यानी X की दुनिया में सबसे बड़ी पहेली क्या है, तो लोग शायद अमिताभ बच्चन का ही नाम लेंगे। वो रोजाना ऐसे-ऐसे ट्वीट करते हैं…
 20 March 2026
हिंदी सिनेमा में 80 और 90 के दशक का दौर ऐसा था जब हीरो जितना दमदार होता था, विलन भी उतना ही खतरनाक नजर आता था। उस समय फिल्मों में…
 20 March 2026
जहां सऊदी अरब में ईद 20 मार्च को है, वहीं भारत में इसे 21 मार्च को मनाया जाएगा। ईद की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं और लोग जश्न में डूब…
 20 March 2026
लखनऊ: आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है। इस सीजन की शुरुआत से पहले टीमें तगड़ी तैयारियां कर रही हैं। इसी बीच लखनऊ सुपर जायंट्स के खेमे से…
 20 March 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स को एक बहुत बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन चोट के कारण आगामी सीजन से बाहर हो…
Advt.