भारत सरकार के एक्शन ने घबराई तुर्की की कंपनी सेलेबी एविएशन पहुंची कोर्ट, जानें पूरा मामला

Updated on 17-05-2025 12:28 PM
नई दिल्ली: तुर्की की ग्राउंड हैंडलिंग कंपनी सेलेबी एविएशन ने दिल्ली कोर्ट में एक याचिका दायर की है। यह याचिका भारत सरकार की ओर से सुरक्षा मंजूरी रद्द करने के फैसले के खिलाफ है। इस फैसले से कंपनी के भारत के बड़े एयरपोर्ट पर कामकाज पर असर पड़ा है।

रॉयटर्स को मिली जानकारी के अनुसार, सेलेबी एविएशन की भारतीय यूनिट ने मंजूरी रद्द करने के आधार पर सवाल उठाए हैं। कंपनी ने अपनी याचिका में कहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा के नाम पर मंजूरी रद्द करने का कारण स्पष्ट नहीं है।

सरकार ने रद्द की थी मंजूरी

सरकार ने गुरुवार को सेलेबी को भारत में काम करने के लिए जरूरी सुरक्षा मंजूरी रद्द कर दी थी। सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी कुछ चिंताएं बताई हैं, लेकिन खुलकर कुछ नहीं कहा है। भारत के कानून के अनुसार, एयरपोर्ट पर जरूरी सेवाएं देने वाली कंपनियों के लिए यह मंजूरी जरूरी है। इन सेवाओं में यात्रियों और सामान का प्रबंधन शामिल है।
सरकार का यह फैसला ऐसे समय में आया है जब खबरें हैं कि पाकिस्तानी सेना ने पिछले हफ्ते भारत के खिलाफ लड़ाई में तुर्की के ड्रोन का इस्तेमाल किया था। इसके अलावा, भारत के 'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद, जिसमें पड़ोसी देश में आतंकवादी ठिकानों को निशाना बनाया गया था, तुर्की ने पाकिस्तान को 'अच्छे और बुरे' समय में साथ देने की बात कही थी।

10 साल से ज्यादा पुरानी कंपनी

सेलेबी एविएशन भारत में एक दशक से अधिक समय से काम कर रही है। यह कंपनी दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और हैदराबाद सहित 9 एयरपोर्ट पर ग्राउंड हैंडलिंग सेवाएं देती है।
सरकार के फैसले के बाद, सेलेबी एविएशन की कई यूनिट का कामकाज रोक दिया गया है। इनमें सेलेबी एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (CASI), सेलेबी ग्राउंड हैंडलिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (CGHI), सेलेबी Nas एयरपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, सेलेबी दिल्ली कार्गो टर्मिनल मैनेजमेंट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और सेलेबी GS चेन्नई प्राइवेट लिमिटेड (CGSC) शामिल हैं।

खबरों का किया खंडन

भारत में तुर्की के राष्ट्रपति एर्दोगन की ओर से पाकिस्तान का समर्थन करने के बाद, सेलेबी एविएशन ने सोशल मीडिया पर चल रही गलत खबरों का खंडन किया है। कंपनी ने कहा है कि उसका स्वामित्व और कामकाज बिल्कुल सही है।

सेलेबी ने एक बयान में कहा, 'हम अपने स्वामित्व और भारत में लंबे समय से मौजूदगी के बारे में सही जानकारी देना चाहते हैं। सेलेबी एविएशन इंडिया एक पेशेवर तरीके से चलने वाली, वैश्विक विमानन सेवा कंपनी है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
नई दिल्ली: नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल ( NCLT ) ने अडानी एंटरप्राइजेज को जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (JAL) के अधिग्रहण की मंजूरी दे दी है। इस फैसले के साथ भारत के दिवालिया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान-इजरायल/अमेरिका युद्ध के कारण पूरी दुनिया में कच्चे तेल और गैस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। इस युद्ध से पश्चिम एशिया में एनर्जी वार शुरू हो गया है।…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मार्केट रेगुलेटर सेबी ने डीमैट अकाउंट और म्यूचुअल फंड फोलियो में नॉमिनेशन के लिए एक आसान फ्रेमवर्क का प्रस्ताव दिया है। इसका मकसद निवेशकों के लिए ऑनबोर्डिंग को आसान…
 18 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध को आज 19वां दिन है। 28 फरवरी से शुरू हुआ यह युद्ध दुनियाभर में हलचल मचा रहा है। वैश्विक तनाव के बीच क्रिप्टोकरेंसी में जबरदस्त उछाल आया…
 18 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी देश का सबसे बड़ा आईपीओ लाने की तैयारी में हैं। रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ के लिए ड्राफ्ट इसी महीने फाइल किया जा…
 18 March 2026
नई दिल्ली: आपने हवाई जहाज (Flight) से यात्रा की होगी तो इससे जरूर दो-चार हुए होंगे। टिकट बुक कराने के बाद आपको सीट सेलेक्शन (Flight Seat Selection) करते वक्त पसंद…
 18 March 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन तेजी आई है। कच्चे तेल की कीमत में गिरावट से बीएसई सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800 अंक की तेजी आई…
 18 March 2026
नई दिल्ली: रणवीर सिंह की मूवी 'धुरंधर 2: रिवेंज' कल यानी गुरुवार को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस मूवी की एडवांस ने अभी से गर्दा उड़ा दिया है। अपने चार दिनों…
 17 March 2026
कोच्चि: ईरान-इजरायल युद्ध (Iran Israel War) की आग में सिर्फ रसोई गैस (LPG) की ही सप्लाई प्रभावित नहीं हुई है। अब तो इसकी तपिश देश की एफएमसीजी इंडस्ट्री (FMCG Industry)…
Advt.